CG Police News : रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन ने सेवानिवृत्त पुलिस उप महानिरीक्षक कश्यप को पुलिस मुख्यालय (PHQ), रायपुर में विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी (OSD) के पद पर नियुक्त किया है। गृह विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार, कश्यप की यह नियुक्ति छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (संविदा नियुक्ति) नियम, 2012 के तहत की गई है। उनका कार्यकाल कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से 01 वर्ष की अवधि के लिए होगा। यदि शासन द्वारा कोई आगामी आदेश पहले जारी किया जाता है, तो उस स्थिति में कार्यकाल की अवधि पहले भी समाप्त हो सकती है।



_m.webp)




