Breaking
- Durg UCC Consultation News: समान नागरिक संहिता पर जनपरामर्श शुरू, विवाह से उत...
- Chhattisgarh Development News: नीतिगत बदलावों से विकास को मिली रफ्तार, किसान,...
- Raipur Cultural News: भूपेन हजारिका की जन्मशताब्दी पर सजी सुरों की महफिल, लोक...
- Raipur Lokrang Festival News: सरहुल-करमा की थाप पर गूंजा लोकरंग, आदिवासी संस्...
- Chhattisgarh Urban Development News: शहरों में सुविधाएं तेज करने के निर्देश, ...
- Education News: शिक्षक मार्गदर्शन और जनसेवा से ही मजबूत होगा समाज, टंक राम वर...
- Chhattisgarhi Language News: आठवीं अनुसूची में शामिल कराने की दिशा में पहल, र...
- Municipal Action: चंगोराभाठा में अनुमति के विपरीत निर्माण पर निगम की कार्रवाई...
- Chhattisgarh Private University News: निजी विश्वविद्यालयों की जानकारी अब एक प...
- नवीन आपराधिक कानूनों के क्रियान्वयन में तेजी लाएं, प्रत्येक मापदंड पर दिखे ठो...
CG SEX RACKET : छत्तीसगढ़ में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, दो युवक-युवतियां इस हालत में पकड़ाए

CG SEX RACKET : धमतरी पुलिस ने टिकरापारा वार्ड में संचालित देह व्यापार के अड्डे पर छापेमारी कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। 7 मार्च को नगर पुलिस अधीक्षक धमतरी को मुखबिर से सूचना मिली कि शासकीय जिला अस्पताल के पीछे टिकरापारा वार्ड स्थित पंकज गौतम के मकान में अनैतिक देह व्यापार कराया जा रहा है।

सूचना पर सिटी कोतवाली धमतरी पुलिस ने मौके पर दबिश दी। छापेमारी के दौरान मकान के अंदर दो युवक और दो युवतियां आपत्तिजनक स्थिति में पाए गए। मौके से पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार आरोपियों में सुशील गिलहरे (38) निवासी साल्हेवार पारा धमतरी, खुमान साहू (40) निवासी कर्मा चौक धमतरी तथा लोचन देवांगन (32) निवासी रामपुर वार्ड धमतरी शामिल हैं।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से नगदी राशि, मोबाइल फोन, दवाइयां (जैगोर-100, मैनफोर्स), कंडोम और फोन-पे ट्रांजेक्शन का स्क्रीनशॉट सहित कुल 14,827 रुपये की सामग्री जब्त की है।
पूछताछ में सामने आया कि आरोपी सुशील गिलहरे द्वारा मकान किराये पर लेकर महिलाओं को पैसों का लालच देकर तथा उनकी मजबूरी का फायदा उठाकर उनसे अनैतिक देह व्यापार कराया जा रहा था।
पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ अनैतिक व्यापार (निवारण) अधिनियम के तहत सिटी कोतवाली धमतरी में अपराध दर्ज कर उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेजने की कार्रवाई की है।







