Breaking

CG SUICIDE : मानसिक तनाव बना मौत की वजह, पति-पत्नी के रिश्ते का दर्दनाक अंत

Chhattisgarh RRT News Desk 10 April 2026

post

CG SUICIDE : कोंडागांव जिले के ग्राम कोकोड़ी अंतर्गत गोकाड़भांटा जंगल से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहाँ मानसिक तनाव के चलते एक शख्स ने पहले अपनी पत्नी की कुल्हाड़ी मारकर निर्मम हत्या कर दी और फिर स्वयं भी फांसी के फंदे पर झूल गया। इस खौफनाक वारदात के बाद पूरे इलाके में मातम और सनसनी का माहौल है।

Advertisement


रिश्तेदार के घर से लौटते वक्त हुआ विवाद

प्राप्त जानकारी के अनुसार, धरशली पारा (करंजी कोकोड़ी) निवासी धनेश्वर नेताम (35 वर्ष) और उनकी पत्नी सुबत्ती नेताम (37 वर्ष) 9 अप्रैल को बनियांगांव स्थित अपने किसी रिश्तेदार के घर गए थे। वापसी के दौरान गोकाड़भांटा जंगल के समीप दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ। आवेश में आकर धनेश्वर ने पास रखी कुल्हाड़ी से पत्नी पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया, जिससे सुबत्ती की मौके पर ही मौत हो गई। पत्नी की जान लेने के बाद धनेश्वर ने भी पास के पेड़ पर फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली।


लंबे समय से तनाव में था युवक

ग्रामीणों और परिजनों ने बताया कि धनेश्वर पिछले कुछ महीनों से गंभीर मानसिक तनाव और अस्वस्थता से जूझ रहा था। बताया जा रहा है कि उसने पूर्व में भी आत्मघाती कदम उठाने का प्रयास किया था। संभवतः इसी मानसिक स्थिति के कारण उसने इस खौफनाक वारदात को अंजाम दिया।


पुलिस और फॉरेंसिक टीम जांच में जुटी

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और फॉरेंसिक विशेषज्ञों की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों शवों को पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

You might also like!