Breaking

CG Suicide : ​बिलासपुर में ईंट भट्ठा मजदूर के घर मातम, मामूली डांट के बाद मासूम ने दी जान

Chhattisgarh RRT News Desk 07 April 2026

post

CG Suicide : बिलासपुर के पचपेड़ी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कुकुर्दीकला में एक दिल दहला देने वाली घटना घटी है, जहाँ महज 11 साल के एक बच्चे ने मामूली बात पर अपनी जान दे दी। मूल रूप से बलौदाबाजार निवासी गौकरण केंवट अपने परिवार के साथ ईंट भट्ठे पर मजदूरी का काम करते थे। सोमवार सुबह जब उनकी बड़ी बहन पड़ोस की महिला के साथ नदी नहाने जा रही थी, तब छोटा भाई शुभम भी साथ जाने की जिद करने लगा। सुरक्षा के लिहाज से बहन ने उसे डांटकर घर वापस भेज दिया, लेकिन यह डांट मासूम के मन को इस कदर चुभ गई कि उसने आत्मघाती कदम उठा लिया।

Advertisement


जब बहन करीब एक घंटे बाद वापस लौटी, तो उसने अपने छोटे भाई को झोपड़ी की लकड़ी से फंदे पर लटका पाया। आनन-फानन में उसे नीचे उतारा गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। इस घटना ने एक हंसते-खेलते मजदूर परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।

You might also like!