Breaking
- Balcony Gardening Tips: अपनी बालकनी को बनाएं खूबसूरत 'मिनी बटरफ्लाई गार्डन', ...
- Horoscope Today 28 October 2026: मिथुन और सिंह राशि वालों को नौकरी में तरक्की...
- Utkrisht Krishak Ratn Samman: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय बोले- 'किसानों की सम...
- Bastar Dussehra Concludes: विश्व प्रसिद्ध 75 दिवसीय बस्तर दशहरा का हुआ समापन,...
- मोबाइल देखने को लेकर उपजे विवाद में खूनी संघर्ष, बड़े भाई ने डंडे से पीट-पीटक...
- Gadchiroli Maoist Plot Foiled: छत्तीसगढ़-महाराष्ट्र सीमा पर नक्सलियों की बड़ी...
- Bijapur Tassar Silk Farming: बीजापुर के 13 तसर पालकों को मिली स्वस्थ डिम्ब सम...
- Chhattisgarh Heritage: छत्तीसगढ़ की 14 रियासतों का गौरवशाली इतिहास अब एक छत क...
- Chhattisgarh News: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने लॉन्च किया 'छत्तीसगढ़ हर्बल्...
- Housing Board Workshop: छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल की कार...
CG Suicide News : BSNL टॉवर के पास मिली युवक की लाश, आत्महत्या की आशंका

CG Suicide News : दुर्ग जिले के नंदिनी नगर टाउनशिप में 21 साल के एक युवक ने बीएसएनएल टावर से कूदकर जान दे दी। पुलिस को इसकी जानकारी सुबह करीब 9 से 9:30 बजे के बीच मिली, जिसके बाद शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया। फिलहाल आत्महत्या का कारण अज्ञात बताया जा रहा है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मृत युवक की पहचान आकाश चंद्रिकापुरे निवासी स्ट्रीट नंबर 3, नंदिनी नगर टाउनशिप के रूप में हुई है। युवक बीएसएनएल टावर से कूद गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भिजवाया।
प्रारंभिक जांच में पुलिस को मौके से किसी प्रकार का सुसाइड नोट नहीं मिला है। युवक ने आत्महत्या क्यों की, इसका कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस आसपास के लोगों और परिचितों से पूछताछ कर मामले की जानकारी जुटा रही है।
बताया जा रहा है कि घटना के समय युवक के परिवार वाले घर पर नहीं थे। घटना की जानकारी मिलने के बाद परिवार के लोग दुर्ग के लिए निकल गए हैं। अभी वहां पड़ोसी और आसपास के लोग मौजूद हैं।
पुलिस का कहना है कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और परिजनों के बयान के बाद ही आत्महत्या के कारणों का खुलासा हो सकेगा। मामले की जांच जारी है और सभी पहलुओं पर पुलिस जांच कर रही है।







