Breaking

CG Vyapam Exam: 21 मई को होगी PPHT और पोस्ट बेसिक नर्सिंग की परीक्षा, रायपुर के 12 केंद्रों पर जुटेंगे 1954 परीक्षार्थी

Chhattisgarh 19 May 2026 (25)

post

RRT News- छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापम) द्वारा आगामी 21 मई 2026 को पी.पी.एच.टी. (PPHT-26) और पोस्ट बेसिक नर्सिंग (PBN-26) प्रवेश परीक्षाओं का आयोजन किया जा रहा है। व्यापम ने परीक्षा की सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। इस परीक्षा के माध्यम से प्रदेश के प्रतिष्ठित संस्थानों में फार्मेसी और नर्सिंग पाठ्यक्रमों की सीटों पर प्रवेश दिया जाएगा।

Advertisement

राजधानी रायपुर में इन परीक्षाओं के सफल संचालन के लिए कुल 12 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक, इन केंद्रों पर कुल 1954 परीक्षार्थी शामिल होकर अपनी किस्मत आजमाएंगे। परीक्षा को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष ढंग से संपन्न कराने के लिए सभी केंद्रों पर सुरक्षा और निगरानी के कड़े बंदोबस्त किए गए हैं।

व्यापम के अधिकारियों ने परीक्षार्थियों को सलाह दी है कि वे समय पर अपने एडमिट कार्ड डाउनलोड कर लें और परीक्षा केंद्र पर तय समय से पहले पहुंचें। परीक्षा हॉल में किसी भी तरह के इलेक्ट्रॉनिक गैजेट या नकल सामग्री ले जाने पर पूरी तरह से प्रतिबंध रहेगा। अधिकारियों ने केंद्र प्रभारियों को भी परीक्षा नियमों का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए हैं।

You might also like!