Breaking
- Ola Electric Notice in Chhattisgarh: ओला इलेक्ट्रिक के 3,000 वाहनों का पंजीयन...
- राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने रायपुर में नुआखाई महोत्सव के 'सेवा सम्मान पर्व' ...
- आपसी विवाद में खूनी संघर्ष, चाकूबाजी में एक युवक की मौत और दूसरा घायल, आरोपी ...
- Chhattisgarh Weather Update: छत्तीसगढ़ में लुढ़का पारा, अंबिकापुर में न्यूनतम...
- छत्तीसगढ़ के नगर सैनिकों को मिलने जा रहा बड़ा तोहफा, अब बढ़कर 30,870 रुपये हो...
- उद्घाटन से पहले ही रायपुर-विशाखापत्तनम भारतमाला हाईवे में पड़ी दरारें, गुणवत्...
- Mata Hasi Devi 200th Jayanti: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने रायपुर में जारी कि...
- दीपावली से पहले मिठाइयों की दुकानों पर खाद्य विभाग का छापा, फ्रीजर बंद मिलने ...
- Courtesy Meeting: राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने मुख्यमंत्री वि...
- बस्तर के कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान में 12 दिन पहले शुरू हुआ सफारी सत्र, पर...
छत्तीसगढ़ में इबोला को लेकर हाई अलर्ट: रायपुर एयरपोर्ट पर यात्रियों की होगी कड़ी निगरानी, स्वास्थ्य विभाग ने तैनात किया नोडल अधिकारी

RRT News- दुनिया के कुछ हिस्सों में पैर पसार रहे इबोला संक्रमण के संभावित खतरे को देखते हुए छत्तीसगढ़ सरकार पूरी तरह से सतर्क हो गई है। राज्य सरकार ने एहतियातन कदम उठाते हुए प्रदेश भर में तैयारियां तेज कर दी हैं, ताकि इस खतरनाक वायरस के किसी भी संभावित प्रसार को वक्त रहते रोका जा सके। इसी कड़ी में छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य विभाग ने राजधानी रायपुर के स्वामी विवेकानंद हवाई अड्डे पर बाहर से आने वाले यात्रियों की सख्त मॉनिटरिंग और सघन स्वास्थ्य जांच व्यवस्था को तत्काल प्रभाव से मजबूत करने के लिए आधिकारिक निर्देश जारी कर दिए हैं।

स्वास्थ्य सेवा निदेशालय की ओर से एकीकृत रोग निगरानी कार्यक्रम (IDSP) के तहत यह महत्वपूर्ण और कड़ा आदेश जारी किया गया है। इस आदेश के मुताबिक, हवाई अड्डा प्रबंधन और संबंधित स्वास्थ्य अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि वे रायपुर एयरपोर्ट पर तुरंत एक विशेष नोडल अधिकारी की नियुक्ति करें। यह नोडल अधिकारी हवाई अड्डे पर उतरने वाले देश-विदेश के यात्रियों की स्वास्थ्य निगरानी (Health Screening) करने और किसी भी संदिग्ध लक्षण के पाए जाने पर आपातकालीन चिकित्सा प्रतिक्रिया उपायों का नेतृत्व व समन्वय संभालेगा।
स्वास्थ्य विभाग की इस त्वरित पहल का मुख्य उद्देश्य राज्य में बाहरी संक्रमण को प्रवेश करने से रोकना है। एयरपोर्ट पर तैनात की जा रही मेडिकल टीम संदिग्ध मरीजों को आइसोलेट करने और उनके त्वरित इलाज के लिए पूरी तरह मुस्तैद रहेगी। डॉक्टरों के मुताबिक, इबोला एक बेहद गंभीर और जानलेवा संक्रामक बीमारी है, इसलिए शुरुआती स्तर पर ही इसकी पहचान और रोकथाम करना बेहद जरूरी है। शासन ने आम जनता से भी अपील की है कि वे घबराएं नहीं बल्कि सतर्क रहें और विदेशों या संक्रमित क्षेत्रों से यात्रा कर लौटने पर अपने स्वास्थ्य की सही जानकारी डॉक्टरों से साझा करें।







