Breaking
- Raipur MEMU Train News: छत्तीसगढ़ के रेल यात्रियों के लिये बड़ी सौगात:रायपुर-...
- CM Residence Garba Mahotsav News: मुख्यमंत्री निवास में गरबा महोत्सव की धूम, ...
- Fitness News: 60 की उम्र के बाद भी जांघों की मसल्स रखनी हैं मजबूत? रोज कुर्सी...
- Aaj Ka Rashifal 17 October 2026: सूर्य देव का तुला राशि में गोचर और दैनिक राशिफल
- Road Repair Alert: कोरबा में सड़कों की मरम्मत तेज करने के निर्देश, निर्माण का...
- Aromatic Rice Farming: सुगंधित धान की खेती से शंकर प्रसाद को मिलेंगे 45 हजार ...
- Sports News: Asian Games 2026 के पदकवीरों से PM मोदी ने की मुलाकात, महिला खिल...
- Raipur News: हल्दी बीज वितरण में अनियमितता, कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने दिए...
- बाढ़ से बर्बाद किसान सड़क पर उतरे, कलेक्ट्रेट का घेराव कर दी ट्रैक्टरों से जग...
- VB-G RAM G के तकनीकी सहायकों की राज्य स्तरीय हड़ताल, नियमितीकरण की मांग को ले...
CM Residence Garba Mahotsav News: मुख्यमंत्री निवास में गरबा महोत्सव की धूम, भक्ति और उल्लास के रंग में रंगा आयोजन

Raipur Garba Mahotsav at CM Residence: रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास इस वर्ष नवरात्रि के पावन अवसर पर भक्ति, गरबा की लय और उल्लास के रंगों से पूरी तरह सराबोर नजर आया। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की गरिमामयी उपस्थिति में आयोजित इस भव्य गरबा महोत्सव में बड़ी संख्या में माताओं-बहनों, बेटियों और गुजराती समाज के गणमान्य लोगों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। पारंपरिक परिधानों में सजे प्रतिभागियों ने मां दुर्गा की आराधना के साथ गरबा की मनमोहक प्रस्तुतियां दीं, जिससे पूरा परिसर उत्सव के माहौल में रंग गया।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इस अवसर पर मां दुर्गा की विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों के उत्तम स्वास्थ्य, सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की। उन्होंने उपस्थित सभी श्रद्धालुओं और माताओं-बहनों को शारदीय नवरात्रि की आत्मीय शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री ने कहा कि नवरात्रि शक्ति की आराधना, श्रद्धा और भक्ति के साथ-साथ नारी सम्मान का एक महान पर्व है, जो हमें मातृशक्ति के अधिकार और सुरक्षा के प्रति अपने दायित्वों की याद दिलाता है।
समारोह को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि महिला सशक्तीकरण राज्य सरकार की प्रमुख प्राथमिकताओं में शामिल है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में महिलाओं को विकास की मुख्यधारा से जोड़ा जा रहा है। छत्तीसगढ़ में महतारी वंदन योजना के माध्यम से लगभग 68 लाख माताओं-बहनों को हर महीने 1,000 रुपये की आर्थिक सहायता सीधे उनके बैंक खातों में दी जा रही है। इसके साथ ही, प्रदेश की 14 लाख बहनें 'लखपति दीदी' बन चुकी हैं, जो हमारी मातृशक्ति के परिश्रम और आत्मनिर्भरता का एक जीवंत प्रमाण हैं।
कार्यक्रम के अंत में मुख्यमंत्री ने छत्तीसगढ़ की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, देवी शक्तिपीठों के संरक्षण और "विकास भी, विरासत भी" की भावना पर प्रकाश डाला। उन्होंने विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण में गुजराती समाज के महत्वपूर्ण योगदान की भी सराहना की। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री रामविचार नेताम, गजेंद्र यादव, टंक राम वर्मा, दयालदास बघेल, गुरु खुशवंत साहेब समेत गुजराती समाज के कई प्रमुख प्रतिनिधि और बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।






