Breaking
- Chhattisgarh Paddy Procurement News: खरीफ सीजन की तैयारियों की खाद्य मंत्री न...
- Korba Education News: 1500 छात्राओं को मिली एजुकेशन किट, सरकारी कॉलेजों में व...
- Raipur Journalism University News: राज्यपाल डेका ने कन्या छात्रावास और मेधा A...
- Chhattisgarh High Court News: न्यायमूर्ति कृष्न राम महापात्र ने संभाली मुख्य ...
- Chhattisgarh Governance News: ग्राम पंचायतों में पारदर्शिता की डिजिटल पहल को ...
- Raipur Property Tax Action: 6 बकायादारों के व्यावसायिक परिसरों पर निगम की कार...
- Cultural News: लोकरंग पर्व में बिखरे छत्तीसगढ़ी संस्कृति के रंग, भरथरी और पंड...
- कबीर नगर में गूंजा तीजा-पोरा तिहार, मुख्यमंत्री साय ने सर्व समाज भवन के लिए 5...
- Timber Smuggling News: नदी के बहाव से ओडिशा भेज रहे थे सागौन के लट्ठे, संयुक्...
- Road Accident News: NH-130 पर ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत...
छत्तीसगढ़ में भारी बारिश का अलर्ट, बलरामपुर में आकाशीय बिजली गिरने से मां-बेटी की मौत

रायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। मौसम विभाग ने बस्तर और मध्य छत्तीसगढ़ के कई जिलों में भारी बारिश की संभावना जताई है। लगातार हो रही बारिश के बीच बलरामपुर जिले से दुखद घटना सामने आई है, जहां खेत में काम कर रही मां और बेटी की आकाशीय बिजली गिरने से मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार, मानती टेकाम (33) और उनकी 14 वर्षीय बेटी विमला टेकाम गुरुवार दोपहर खेत में काम कर रही थीं। अचानक तेज बारिश शुरू होने पर दोनों पास के एक पेड़ के नीचे खड़ी हो गईं। इसी दौरान आकाशीय बिजली गिरने से दोनों उसकी चपेट में आ गईं, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई।
वहीं, पिछले 24 घंटों में प्रदेश के कई जिलों में अच्छी बारिश दर्ज की गई। राजपुर में तेज बारिश के कारण राष्ट्रीय राजमार्ग-343 के किनारे स्थित कई घरों में घुटनों तक पानी भर गया। जलभराव से लोगों के घरों में रखा अनाज, कपड़े, बिस्तर, फर्नीचर और अन्य घरेलू सामान प्रभावित हुआ। प्रशासन प्रभावित क्षेत्रों की स्थिति पर नजर बनाए हुए है और लोगों से खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने तथा बिजली चमकने के समय पेड़ों या खुले स्थानों पर शरण नहीं लेने की अपील की है।







