Breaking
- Ola Electric Notice in Chhattisgarh: ओला इलेक्ट्रिक के 3,000 वाहनों का पंजीयन...
- राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने रायपुर में नुआखाई महोत्सव के 'सेवा सम्मान पर्व' ...
- आपसी विवाद में खूनी संघर्ष, चाकूबाजी में एक युवक की मौत और दूसरा घायल, आरोपी ...
- Chhattisgarh Weather Update: छत्तीसगढ़ में लुढ़का पारा, अंबिकापुर में न्यूनतम...
- छत्तीसगढ़ के नगर सैनिकों को मिलने जा रहा बड़ा तोहफा, अब बढ़कर 30,870 रुपये हो...
- उद्घाटन से पहले ही रायपुर-विशाखापत्तनम भारतमाला हाईवे में पड़ी दरारें, गुणवत्...
- Mata Hasi Devi 200th Jayanti: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने रायपुर में जारी कि...
- दीपावली से पहले मिठाइयों की दुकानों पर खाद्य विभाग का छापा, फ्रीजर बंद मिलने ...
- Courtesy Meeting: राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने मुख्यमंत्री वि...
- बस्तर के कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान में 12 दिन पहले शुरू हुआ सफारी सत्र, पर...
छत्तीसगढ़ में PMAY-G को रफ्तार: सीएम साय का बड़ा फैसला, पक्के मकानों के लिए जारी किए 2677 करोड़ रुपये

CG News- छत्तीसगढ़ में प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण (PMAY-G) के तहत ग्रामीणों के पक्के घर का सपना अब जल्द ही साकार होने जा रहा है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार ने इस महत्वाकांक्षी योजना को गति देने के लिए एक बड़ा कदम उठाया है। शासन ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के तहत आवास निर्माण कार्यों में तेजी लाने के उद्देश्य से प्रदेश के सभी जिलों के लिए 2677.15 करोड़ रुपये की भारी-भरकम राशि जारी कर दी है। इस राशि में केंद्र और राज्य दोनों का अंश शामिल है।

प्रशासनिक स्तर पर इस प्रक्रिया को पूरी तरह पारदर्शी और सुरक्षित बनाने के लिए विशेष ध्यान रखा गया है। राज्य सरकार द्वारा यह पूरी धनराशि 'एसएनए स्पर्श' (SNA SPARSH) मॉड्यूल के माध्यम से सीधे जिलों को आवंटित की गई है। इस आधुनिक सिस्टम के जरिए फंड ट्रांसफर होने से बिचौलियों की भूमिका खत्म होगी और पात्र हितग्राहियों के बैंक खातों में सीधे राशि पहुंचेगी, जिससे आवास निर्माण के कार्यों को बिना किसी रुकावट के समय सीमा के भीतर पूरा किया जा सकेगा।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के इस फैसले से ग्रामीण इलाकों में खुशी की लहर है। योजना के क्रियान्वयन के लिए फंड जारी होने के बाद अब उन गरीब परिवारों के मकानों का निर्माण कार्य तेजी से शुरू हो सकेगा, जो लंबे समय से अपने पक्के आशियाने की उम्मीद लगाए बैठे थे। सरकार के इस कदम से न केवल ग्रामीण विकास को मजबूती मिलेगी, बल्कि स्थानीय स्तर पर रोजगार के नए अवसर भी पैदा होंगे।







