Breaking

CG BIG NEWS : छत्तीसगढ़ में शिक्षकों को मिली सांप-बिच्छू भगाने की जिम्मेदारी, पढ़िए आदेश

Chhattisgarh 10 December 2025 (111)

post

बिलासपुर। CG BIG NEWS : छत्तीसगढ़ लोक शिक्षण संचालनालय (DPI) ने एक नया निर्देश जारी करते हुए सरकारी स्कूलों के शिक्षकों की जिम्मेदारियों में और इजाफा कर दिया है. अब शिक्षकों को न केवल बच्चों की पढ़ाई और स्कूल व्यवस्थाओं का ध्यान रखना होगा, बल्कि स्कूल परिसर में आवारा कुत्तों के साथ-साथ सांप-बिच्छू और अन्य जहरीले जीव-जंतुओं के प्रवेश को भी रोकना होगा. आदेश में कहा गया कि बच्चों की सुरक्षा सर्वोपरि है, इसलिए शिक्षक हर तरह से संभावित खतरों पर निगरानी रखें.

Advertisement


You might also like!