CG Export Growth Policy: छत्तीसगढ़ का कुल निर्यात 18,714 करोड़ के पार पहुंचा, तीन साल में 2,000 करोड़ से अधिक की वृद्धि

CG Export Growth Policy: छत्तीसगढ़ का कुल निर्यात 18,714 करोड़ के पार पहुंचा, तीन साल में 2,000 करोड़ से अधिक की वृद्धि

Chhattisgarh 25 November 2026 (12)

post

रायपुर। छत्तीसगढ़ का कुल निर्यात बढ़कर 18,714.73 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है, जिसमें चावल, इस्पात, फेरो-अलॉय और एल्युमीनियम की प्रमुख हिस्सेदारी है। आंकड़ों के अनुसार, वर्ष 2023-24 में राज्य से 16,680.94 करोड़ रुपये का माल निर्यात हुआ था, जो वर्ष 2025-26 में बढ़कर 18,714.73 करोड़ रुपये हो गया। इस प्रकार पिछले तीन वर्षों में राज्य के निर्यात में 2,000 करोड़ रुपये से अधिक की वृद्धि दर्ज की गई है।

Advertisement

इस बढ़ोतरी में केंद्र और राज्य सरकार की नीतियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। केंद्र सरकार द्वारा यूएई, ऑस्ट्रेलिया, ओमान, ब्रिटेन और न्यूजीलैंड सहित कई देशों के साथ किए गए व्यापारिक समझौतों का सीधा लाभ छत्तीसगढ़ के उद्योगों को मिल रहा है।

वहीं, राज्य सरकार ने ‘छत्तीसगढ़ निर्यात प्रोत्साहन नीति 2026-30’ अधिसूचित की है, जिसका मुख्य लक्ष्य राज्य के निर्यात को दोगुना करना है। इस नीति के तहत बस्तर के अनोखे उत्पादों को भी अंतरराष्ट्रीय बाजार तक पहुंचाने पर विशेष जोर दिया गया है।

एपीडा का क्षेत्रीय कार्यालय खुलने से राह हुई आसान

प्रदेश से चावल, मिलेट्स, फल, सब्जियों और वनोपज उत्पादों के निर्यात को सुगम बनाने के लिए केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय ने रायपुर में एपीडा (एग्रीकल्चर एंड प्रोसेस्ड फूड प्रोडक्ट्स एक्सपोर्ट डेवलपमेंट अथॉरिटी) का क्षेत्रीय कार्यालय भी शुरू किया है, जिससे स्थानीय निर्यातकों को बड़ी सुविधा मिल रही है।

You might also like!