Breaking
- Chhattisgarh Teachers Day News: शिक्षक दिवस पर मुख्यमंत्री साय ने गुरुजनों को...
- Development News: रिंग रोड से केलो रिवर फ्रंट तक विकास परियोजनाओं की रफ्तार ब...
- Bastar Education News: नक्सल प्रभावित इलाकों में फिर गूंजी स्कूलों की घंटी, श...
- Crime News: पानी के छींटे को लेकर हुआ विवाद बना हत्या की वजह, नाबालिग ने हथौड...
- Electricity News: बकाया बिजली बिल पर विधायक चैतराम अटामी के आवास की कटी बिजली...
- Korba Road News: जर्जर सड़क से परेशान ग्रामीणों का प्रदर्शन, बारिश के बीच चक्...
- साइबर ठगी से बचाव के लिए जागरूकता जरूरी, कृषि विश्वविद्यालय में हुई विशेष कार...
- Raipur Recruitment News: सरकारी विभागों में खाली पदों पर भर्ती की समीक्षा, मु...
- Raipur Culture News: ‘रंग तरंग’ के अंतिम दिन लोक वाद्ययंत्रों की थाप पर जीवंत...
- Ambikapur Environment News: ‘एक पेड़ माँ के नाम’ से हरित होंगी गृह निर्माण मं...
सीएम हेल्पलाइन 1076 ने एक महीने में जीता जनता का भरोसा, 42 हजार से ज्यादा शिकायतों का हुआ समाधान

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार की मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 ने संचालन के पहले ही महीने में उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है। 13 जुलाई 2026 तक हेल्पलाइन के माध्यम से 42,653 शिकायतों का सफलतापूर्वक निराकरण किया जा चुका है। इनमें 13,600 शिकायतकर्ताओं ने समाधान से संतुष्ट होकर स्वयं सकारात्मक अभिमत दर्ज कर अपने प्रकरण बंद कराए।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि प्रदेश के प्रत्येक नागरिक की समस्याओं का त्वरित, पारदर्शी और समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करना राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने कहा कि इसी उद्देश्य से शुरू की गई मुख्यमंत्री हेल्पलाइन-1076 आज आमजन और शासन के बीच विश्वास का मजबूत सेतु बनकर उभर रही है तथा लोगों को उनकी समस्याओं के समाधान के लिए प्रभावी मंच उपलब्ध करा रही है।
मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों से अपील की कि किसी भी सरकारी सेवा या जनसमस्या से संबंधित शिकायत के लिए मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 का अधिक से अधिक उपयोग करें। उन्होंने लोगों से अपने आसपास के नागरिकों को भी हेल्पलाइन की जानकारी देने का आग्रह किया, ताकि अधिक से अधिक लोगों को समयबद्ध और पारदर्शी तरीके से सरकारी सेवाओं का लाभ मिल सके।







