Breaking

Crime News: घर पर ईंट-पत्थर बरसाने के बाद बाहर निकलते ही बाप-बेटों पर चाकू से हमला, तीन घायल

Crime 05 October 2026

post

धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी में कोतवाली थाना क्षेत्र के दानी टोला वार्ड में एक ही परिवार के तीन लोगों पर हमला किए जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि बदमाशों ने पहले घर के बाहर ईंट-पत्थर बरसाए और परिवार के सदस्य जब बाहर निकले तो उन पर लाठी-डंडे और चाकू से हमला कर दिया। घटना में पिता और उनके दोनों बेटे घायल हुए हैं।

Advertisement

जानकारी के अनुसार, दानी टोला वार्ड निवासी धनीराम साहू रविवार रात अपने दो बेटों देमेंद्र साहू और गुलशन साहू के साथ घर पर सोने की तैयारी कर रहे थे। इसी दौरान अचानक घर के बाहर से ईंट-पत्थर फेंके जाने लगे। लगातार हो रही पत्थरबाजी के बाद जब पिता और दोनों बेटे घर से बाहर निकले तो वहां मौजूद आरोपियों ने उन पर हमला कर दिया।

आरोप है कि हमलावरों ने तीनों पर लाठी-डंडे, ईंट और चाकू से वार किए। अचानक हुए हमले में धनीराम साहू और उनके दोनों बेटे घायल हो गए। घटना के बाद घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मामले की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने घटना की जानकारी जुटानी शुरू कर दी है। हमले के पीछे की वजह और आरोपियों की भूमिका को लेकर जांच की जा रही है।

You might also like!