Breaking
- नक्सलवाद के अंधेरे से निकलकर विकास की नई इबारत लिख रहा छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्र...
- Swine Flu Alert: छत्तीसगढ़ में 24 घंटे में H1N1 के 10 नए केस, संक्रमितों का आ...
- Accident: तेज रफ्तार माजदा ने श्रद्धालुओं से भरी पिकअप को मारी टक्कर, 2 की मौ...
- शराब के नशे में घर लौटे भतीजे को मौसी ने लगाई फटकार, डंडे से हमला कर कर दी हत्या
- Cow Protection: बारिश में गौवंश की सुरक्षा को लेकर महापौर सख्त, फुंडहर गौधाम ...
- Cow Shelter Inspection: रायपुर के फुण्डहर और गोकूल नगर गोधाम पहुंचे आयुक्त, व...
- Women Empowerment: महतारी वंदन से जशपुर की महिलाओं को मिला आर्थिक संबल, आत्मन...
- जशपुर में आधुनिक फुटबॉल स्टेडियम के निर्माण के लिए 5.49 करोड़ रुपये की प्रशास...
- मुख्यमंत्री की मौजूदगी में पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय और सीएमडीसी के म...
- TIN पोर्टल खनिज संसाधनों को जनजातीय आजीविका से जोड़ने वाली ‘मिनरल-टू-लाइवलीहु...
शराब के नशे में घर लौटे भतीजे को मौसी ने लगाई फटकार, डंडे से हमला कर कर दी हत्या

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के बांकी मोंगरा थाना क्षेत्र के ग्राम पुरैना में हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां शराब के नशे में घर लौटे एक व्यक्ति ने अपनी मौसी की डांट से नाराज होकर डंडे से उस पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। गंभीर चोट लगने के कारण महिला की मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के मुताबिक, 45 वर्षीय तीरथराम यादव शराब के नशे में अपने घर पहुंचा था। उस समय उसकी 55 वर्षीय मौसी मोहन कुंवर बाई घर पर मौजूद थीं। मौसी ने उसके रोज शराब पीने, बिना वजह इधर-उधर घूमने और देर से घर लौटने को लेकर उसे फटकार लगाई। बताया जा रहा है कि डांट से नाराज होकर तीरथराम ने आपा खो दिया और डंडे से मौसी पर हमला शुरू कर दिया।
हमले में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। महिला को उपचार के लिए अस्पताल ले जाने की कोशिश की गई, लेकिन उसकी हालत गंभीर थी और उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मामले में आरोपी तीरथराम यादव को गिरफ्तार कर लिया है। प्रारंभिक जांच में हत्या की वजह मौसी द्वारा शराब पीने और देर से घर आने को लेकर लगाई गई फटकार सामने आई है। पुलिस घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है।






