Breaking
- Ola Electric Notice in Chhattisgarh: ओला इलेक्ट्रिक के 3,000 वाहनों का पंजीयन...
- राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने रायपुर में नुआखाई महोत्सव के 'सेवा सम्मान पर्व' ...
- आपसी विवाद में खूनी संघर्ष, चाकूबाजी में एक युवक की मौत और दूसरा घायल, आरोपी ...
- Chhattisgarh Weather Update: छत्तीसगढ़ में लुढ़का पारा, अंबिकापुर में न्यूनतम...
- छत्तीसगढ़ के नगर सैनिकों को मिलने जा रहा बड़ा तोहफा, अब बढ़कर 30,870 रुपये हो...
- उद्घाटन से पहले ही रायपुर-विशाखापत्तनम भारतमाला हाईवे में पड़ी दरारें, गुणवत्...
- Mata Hasi Devi 200th Jayanti: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने रायपुर में जारी कि...
- दीपावली से पहले मिठाइयों की दुकानों पर खाद्य विभाग का छापा, फ्रीजर बंद मिलने ...
- Courtesy Meeting: राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने मुख्यमंत्री वि...
- बस्तर के कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान में 12 दिन पहले शुरू हुआ सफारी सत्र, पर...
जिला कोर्ट में खूनी संघर्ष: पेशी पर आए आरोपी पर पुलिस चौकी के सामने चाकू से ताबड़तोड़ हमला, सुरक्षा व्यवस्था तार-तार

RRT News- छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के जिला न्यायालय परिसर से सुरक्षा व्यवस्था को ठेंगा दिखाने वाली एक बेहद सनसनीखेज वारदात सामने आई है। शनिवार को कोर्ट परिसर में उस समय हड़कंप और अफरा-तफरी मच गई, जब जेल से पेशी पर लाए गए एक आरोपी पर दो अज्ञात युवकों ने चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। यह दुस्साहसिक वारदात कहीं और नहीं, बल्कि कोर्ट परिसर के भीतर स्थित पुलिस चौकी के ठीक सामने अंजाम दी गई, जिसने कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी को कड़ी सुरक्षा के बीच जेल से अदालत में पेशी के लिए लाया गया था। जैसे ही वह पुलिस चौकी के समीप पहुंचा, पहले से घात लगाए बैठे दो हमलावर युवकों ने अचानक उस पर धारदार चाकू से हमला बोल दिया। भरे कोर्ट परिसर में दिनदहाड़े हुए इस जानलेवा हमले से वहां मौजूद वकीलों, मुवक्किलों और आम लोगों में भगदड़ मच गई। वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर मौके से फरार होने की कोशिश करने लगे।
कोर्ट परिसर जैसे संवेदनशील इलाके में हुई इस वारदात के बाद वहां तैनात पुलिसकर्मियों ने मुस्तैदी दिखाते हुए घेराबंदी की। हालांकि, इस घटना ने रायपुर जिला कोर्ट की सुरक्षा की पोल खोलकर रख दी है। लोग सवाल उठा रहे हैं कि मेटल डिटेक्टर और पुलिस चेकिंग के बावजूद हमलावर परिसर के भीतर घातक हथियार लेकर कैसे दाखिल हो गए। फिलहाल, घायल आरोपी को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल भेजा गया है और पुलिस हमलावरों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।







