Breaking

चिकित्सा क्षेत्र में छत्तीसगढ़ का गौरव: डॉ. पल्लवी दुबे ने नेफ्रोलॉजी सुपर स्पेशलिटी में देश भर में किया टॉप, दिल्ली में मिला गोल्ड मेडल

Chhattisgarh 28 May 2026 (29)

post

CG News- छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर की बेटी डॉ. पल्लवी दुबे ने चिकित्सा जगत में राष्ट्रीय स्तर पर राज्य का नाम रोशन किया है। डॉ. पल्लवी ने बेहद कठिन माने जाने वाले नेफ्रोलॉजी सुपर स्पेशलिटी कोर्स (किडनी रोग विशेषज्ञ) की परीक्षा में पूरे देश में पहला स्थान (All India Rank-1) हासिल कर एक अभूतपूर्व मिसाल कायम की है। इस शानदार गौरव के लिए उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर विशेष रूप से सम्मानित भी किया गया है।

Advertisement

डॉ. पल्लवी दुबे वर्तमान में बेंगलुरु के सुप्रसिद्ध मनिपाल हॉस्पिटल में बतौर नेफ्रोलॉजिस्ट (किडनी रोग विशेषज्ञ) अपनी सेवाएं प्रदान कर रही हैं। चिकित्सा के क्षेत्र में उनकी इस असाधारण उपलब्धि और कड़ी मेहनत को सराहने के लिए नई दिल्ली में एक भव्य राष्ट्रीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया था, जहाँ देश के चुनिंदा चिकित्सा विशेषज्ञों को आमंत्रित किया गया।

इस प्रतिष्ठित समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्‌डा ने डॉ. पल्लवी दुबे को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए गोल्ड मेडल और 'नेशनल सर्टिफिकेट ऑफ ऑनर' से नवाजा। रायपुर की बेटी की इस ऐतिहासिक सफलता से न केवल उनके परिवार में जश्न का माहौल है, बल्कि पूरे छत्तीसगढ़ के चिकित्सा समुदाय और युवाओं को इससे आगे बढ़ने की नई प्रेरणा मिली है।

You might also like!