Breaking

हड़कंप: शादी समारोह में आइसक्रीम के अंदर निकली छिपकली, मेहमानों में मचा हड़कंप, आंध्र प्रदेश के विक्रेताओं पर फूटा गुस्सा

Chhattisgarh RRT News Desk 31 May 2026

post

CG News- छत्तीसगढ़ में खाद्य पदार्थों की शुद्धता और अस्वच्छता से जुड़े चौंकाने वाले मामले लगातार सामने आ रहे हैं। इसी कड़ी में अब प्रदेश के सुकमा जिले से एक बेहद हैरान और विचलित कर देने वाली घटना प्रकाश में आई है, जिसने शादी समारोह के जश्न के माहौल को पल भर में डर और आक्रोश में बदल दिया। जिले के एर्राबोर क्षेत्र में आयोजित एक विवाह समारोह में परोसी जा रही आइसक्रीम के अंदर कथित तौर पर एक छिपकली मिलने से हड़कंप मच गया।

Advertisement

मिली जानकारी के अनुसार, एर्राबोर क्षेत्र में एक परिवार में शादी का कार्यक्रम चल रहा था, जहां बड़ी संख्या में मेहमान जुटे हुए थे। इसी दौरान समारोह में मेहमानों और बच्चों के लिए आइसक्रीम का काउंटर लगाया गया था, जहां पड़ोसी राज्य आंध्र प्रदेश से आए कुछ वेंडर (विक्रेता) आइसक्रीम बेच और परोस रहे थे। लोग बड़े चाव से आइसक्रीम खा ही रहे थे कि तभी एक मेहमान की आइसक्रीम के कप के अंदर मरी हुई छिपकली दिखाई दी। यह देखते ही शादी में मौजूद लोगों के होश उड़ गए।

आइसक्रीम में छिपकली मिलने की खबर जैसे ही पंडाल में फैली, वहां अफरा-तफरी का माहौल बन गया। कई लोग जिन्होंने पहले ही आइसक्रीम खा ली थी, वे घबराहट के मारे उल्टियां करने लगे। घटना से आक्रोशित परिजनों और मेहमानों ने आंध्र प्रदेश से आए आइसक्रीम विक्रेताओं को घेर लिया और अपनी नाराजगी जाहिर की। स्थानीय ग्रामीणों ने तुरंत इसकी सूचना एर्राबोर पुलिस और खाद्य सुरक्षा विभाग को दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। खाद्य विभाग की टीम अब आइसक्रीम के सैंपल लेकर जांच के लिए भेजने की तैयारी कर रही है, ताकि विक्रेताओं के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जा सके।

You might also like!