Breaking
- Dantewada News: नक्सलवाद से मिले घावों पर मरहम लगाकर हर पीड़ित को सम्मानपूर्ण...
- Narayanpur News: वनांचल में उम्मीदों का जल, नारायणपुर के दूरस्थ गांव बागझर मे...
- Raipur News: गन्ना मूल्य में छत्तीसगढ़ देश में नंबर वन, किसानों को अब 425 रुपय...
- रायपुर में बसों के रूटवार स्टॉप तय, मनमाने ठहराव पर लगेगी रोक; भाठागांव से सं...
- छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2026: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह होंगे शामिल, माओवाद ह...
- Raipur Health News: छत्तीसगढ़ आयुष्मान भारत योजना में फर्जीवाड़ा, 15 अस्पतालो...
- Jashpur News: एस्ट्रोनाट ट्रेनिंग इनीशिएटिव में 9,533 परीक्षार्थी हुए शामिल, ...
- Janjgir-Champa News: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शिवरीनारायण में भगवान नर-न...
- Surajpur Social Welfare News: सेवा संकल्प अभियान के तहत दिव्यांग धनेश्वर साहू...
- Kawardha News: उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने सहसपुर लोहारा में 48 लाख के एसडीए...
धान उपार्जन अवधि में निगरानी हेतु उड़नदस्ता दल गठित

खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 में समर्थन मूल्य पर धान उपार्जन कार्य सुचारू एवं पारदर्शी रूप से संपन्न हो, इसके लिए जिला प्रशासन द्वारा विशेष सतर्कता बरती जा रही है। पूरे छत्तीसगढ़ सहित धमतरी जिले में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी 15 नवंबर 2025 से 31 जनवरी 2026 तक की जाएगी।

कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा ने धान खरीदी के दौरान कोचियों/बिचौलियों द्वारा पड़ोसी राज्यों अथवा अन्य जिलों से धान लाकर विक्रय करने, अवैध संग्रहण, परिवहन या पुनर्चक्रण (Recycling) की संभावना को देखते हुए जिला स्तरीय उड़नदस्ता दल का गठन किया है। यह दल धान खरीदी अवधि में धान की आवक की नियमित जांच और निगरानी करेगा तथा किसी भी प्रकार की अनियमितता पाए जाने पर मंडी अधिनियम 1972 की धारा 23 के अंतर्गत कार्रवाई सुनिश्चित करेगा। अवैध रूप से परिवहन में पकड़े गए वाहनों को संबंधित थानों की अभिरक्षा में रखा जाएगा।
जिला स्तरीय उड़नदस्ता दल में निम्न अधिकारी शामिल हैं-
डिप्टी कलेक्टर श्री मनोज कुमार मरकाम, सहायक पंजीयक सहकारिता विभाग सुश्री सुमन ध्रुव, अनुविभागीय कृषि अधिकारी श्री मनोज कुमार सागर, सहायक खाद्य अधिकारी श्री भेलेन्द्र ध्रुव, सचिव, कृषि उपज मण्डी श्री बोधन राम मंडाई और क्षेत्र सहायक मार्कफेड श्री यूगल किशोर साहू हैं। यह दल धान खरीदी के दौरान किसी भी प्रकार की गड़बड़ी रोकने के उद्देश्य से निरंतर क्षेत्र भ्रमण करेगा तथा की गई कार्रवाई की साप्ताहिक जानकारी समय-सीमा की बैठक में कलेक्टर के समक्ष प्रस्तुत करेगा।







