Breaking

स्वच्छता अभियान: हाण्डी तालाब को जलकुम्भी से किया गया मुक्त, नगर निगम ने नागरिकों से की कचरा न फेंकने की अपील

Chhattisgarh RRT News Desk 30 May 2026

post

CG News- रायपुर नगर पालिक निगम जोन क्रमांक 7 के स्वास्थ्य विभाग द्वारा जनशिकायतों का त्वरित निवारण करने के लिए एक विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। यह अभियान जोन 7 की जोन अध्यक्ष श्वेता विश्वकर्मा और जोन कमिश्नर अरुण ध्रुव के निर्देश पर तथा जोन स्वास्थ्य अधिकारी आत्मानन्द साहू के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया। इसके तहत तात्यापारा वार्ड स्थित ऐतिहासिक हाण्डी तालाब को पूरी तरह साफ-सुथरा और जलकुम्भी से मुक्त बनाने का लक्ष्य रखा गया।

Advertisement

तालाब की सफाई के लिए नगर निगम ने करीब 15 सफाई मित्रों की एक विशेष गैंग को काम पर लगाया। इन सफाई मित्रों ने कड़ी मशक्कत कर तालाब के भीतर फैली भारी मात्रा में जलकुम्भी को बाहर निकाला और उसे तुरंत मौके से उठवाया। समाजहित और पर्यावरण संरक्षण को ध्यान में रखते हुए किए गए इस कार्य से हाण्डी तालाब को नया जीवन मिला है, जिससे स्थानीय निवासियों को गंदगी और बदबू से बड़ी राहत मिली है।

सफाई अभियान के साथ-साथ नगर निगम जोन 7 के स्वास्थ्य विभाग द्वारा हाण्डी तालाब के आसपास के रहवासियों के बीच एक विशेष जन जागरूकता अभियान भी चलाया गया। इसके माध्यम से नागरिकों से विनम्र अपील की गई कि वे तालाब के पानी में किसी भी प्रकार की गंदगी या कचरा न फेंकें। विभाग ने लोगों को सचेत करते हुए वार्ड और रायपुर शहर को स्वच्छ, सुंदर और हरा-भरा बनाए रखने में अपनी सक्रिय सहभागिता दर्ज कराने का आग्रह किया।

You might also like!