Breaking

मातम में बदली दोस्ती की सफर: नेशनल हाईवे पर 'रफ्तार' बनी काल, कार-बाइक की भिड़ंत के बाद सड़क पर बिछ गई तीन लाशें

Chhattisgarh 14 April 2026 (34)

post

मुंगेली। मुंगेली-बिलासपुर नेशनल हाईवे पर एक बार फिर तेज रफ्तार ने तीन घरों के चिराग बुझा दिए हैं। बीती रात इस हाईवे पर मौत का ऐसा तांडव हुआ कि देखने वालों की रूह कांप गई। एक तेज रफ्तार कार और बाइक के बीच हुई आमने-सामने की जबरदस्त भिड़ंत में तीन दोस्तों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए और कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मदद के लिए दौड़े, लेकिन तब तक सब कुछ खत्म हो चुका था।

Advertisement

बताया जा रहा है कि तीनों दोस्त एक ही बाइक पर सवार होकर जा रहे थे, तभी सामने से आ रही अनियंत्रित कार ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। हादसे के बाद हाईवे पर काफी लंबा जाम लग गया और सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुँची। पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद सड़क पर बिखरे क्षत-विक्षत शवों को उठाकर अस्पताल पहुँचाया। मृतकों की पहचान कर उनके परिजनों को सूचना दे दी गई है, जिसके बाद से गांव में मातम छाया हुआ है। खुशियों और हंसी-मजाक के साथ निकले इन दोस्तों के सफर का अंत इतना भयावह होगा, इसकी कल्पना किसी ने नहीं की थी।

पुलिस ने फिलहाल कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और वाहनों को जब्त कर जाँच शुरू कर दी है। हाईवे पर लगातार बढ़ रहे हादसों और वाहनों की अनियंत्रित गति ने एक बार फिर प्रशासन की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार की रफ्तार इतनी अधिक थी कि चालक उस पर नियंत्रण खो बैठा। पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज और चश्मदीदों के बयानों के आधार पर हादसे की परतें खोलने में जुटी है।

You might also like!