Breaking
- Raipur Health News: छत्तीसगढ़ आयुष्मान भारत योजना में फर्जीवाड़ा, 15 अस्पतालो...
- Jashpur News: एस्ट्रोनाट ट्रेनिंग इनीशिएटिव में 9,533 परीक्षार्थी हुए शामिल, ...
- Janjgir-Champa News: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शिवरीनारायण में भगवान नर-न...
- Surajpur Social Welfare News: सेवा संकल्प अभियान के तहत दिव्यांग धनेश्वर साहू...
- Kawardha News: उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने सहसपुर लोहारा में 48 लाख के एसडीए...
- Raipur Sports News: छत्तीसगढ़ में पहली बार होगा अंतरराष्ट्रीय महिला क्रिकेट म...
- Raipur News: समिति प्रबंधकों और फड़मुंशियों को मिलेगी 2-2 लाख रुपए की सामाजिक ...
- Bijapur Naxal Surrender News: बस्तर में नक्सल विरोधी अभियान को बड़ी सफलता, 35...
- Crime News: CAF जवान को बंधक बनाकर मारपीट, 11 लाख के लेन-देन विवाद में स्टाम्...
- Crime News: कवर्धा में हथियार लहराकर लोगों को धमकाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, ...
IND vs SA Match Raipur: रायपुर वनडे मैच सुरक्षा को लेकर IG-DIG की बड़ी बैठक, सुरक्षा में तैनात रहेंगे 2 हजार पुलिसकर्मी

रायपुर। IND vs SA Match Raipur : टीम इंडिया और साउथ अफ्रीका के बीच खेले जा रहे तीन वनडे मैचों के सीरीज का दूसरा मुकाबला छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। वहीं वनडे मैच को लेकर सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा के लिए सोमवार को पुलिस अधिकारियों की बड़ी बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता रायपुर रेंज के आईजी अमरेश मिश्रा और डीआईजी गिरिजाशंकर जायसवाल ने की। इसमें एसएसपी रायपुर सहित डीएसपी और एएसपी स्तर के अधिकारी शामिल हुए।

बीसीसीआई के सुरक्षा मानकों के अनुसार होटल से स्टेडियम तक लगभग 2 हजार पुलिस अधिकारी और जवान तैनात रहेंगे। पुलिसकर्मी होटल, स्टेडियम और पूरे रूट पर सुरक्षा व्यवस्था में लगे रहेंगे।
कब खेला जाएगा मैच?
मैच: भारत vs दक्षिण अफ्रीका दूसरा वनडे
तारीख: बुधवार, 3 दिसंबर 2025
स्थान: नवा रायपुर, शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम
मैच टाइमिंग: दोपहर 1:00 बजे टॉस होगा, 1:30 बजे से मैच शुरु







