Breaking

Jagdalpur Clash: पीएम मोदी के जन्मदिन पर दीपोत्सव को लेकर विवाद, कांग्रेस-भाजपा कार्यकर्ताओं में झड़प

Political 17 September 2026

post

जगदलपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर जगदलपुर में आयोजित दीप प्रज्वलन कार्यक्रम को लेकर विवाद हो गया। आशीर्वाद समारोह के तहत दंतेश्वरी मंदिर से मिताली चौक तक दीये जलाने का आयोजन किया जा रहा था। इसी दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आयोजन के लिए लगाए गए बैरिकेडिंग को लेकर आपत्ति जताई।

Advertisement

कांग्रेस का कहना था कि बैरिकेडिंग के कारण सड़क किनारे स्थित छोटी-बड़ी दुकानों तक लोगों की पहुंच प्रभावित हो रही है, जिससे स्थानीय दुकानदारों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। विरोध के बीच भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ता और महापौर संजय पांडे भी मौके पर पहुंचे।

इसके बाद दोनों पक्षों के बीच बहस शुरू हो गई। देखते ही देखते मामला विवाद और झड़प तक पहुंच गया। मौके पर दोनों पक्षों के कार्यकर्ताओं के बीच खींचतान की स्थिति बनी और जूते-चप्पल चलने की बात भी सामने आई। घटना के दौरान मौके पर मौजूद लोगों के बीच अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

बताया गया कि कार्यक्रम के तहत बड़ी संख्या में दीप जलाने की तैयारी की गई थी। विवाद के बाद मौके की स्थिति को संभालने का प्रयास किया गया। घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसके आधार पर विवाद की तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आई हैं।

You might also like!