Breaking
- Road Repair Alert: कोरबा में सड़कों की मरम्मत तेज करने के निर्देश, निर्माण का...
- Aromatic Rice Farming: सुगंधित धान की खेती से शंकर प्रसाद को मिलेंगे 45 हजार ...
- Sports News: Asian Games 2026 के पदकवीरों से PM मोदी ने की मुलाकात, महिला खिल...
- Raipur News: हल्दी बीज वितरण में अनियमितता, कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने दिए...
- बाढ़ से बर्बाद किसान सड़क पर उतरे, कलेक्ट्रेट का घेराव कर दी ट्रैक्टरों से जग...
- VB-G RAM G के तकनीकी सहायकों की राज्य स्तरीय हड़ताल, नियमितीकरण की मांग को ले...
- Raigarh News: किसानों की खुशहाली और समृद्धि हमारी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकत...
- Dantewada News: नक्सलवाद से मिले घावों पर मरहम लगाकर हर पीड़ित को सम्मानपूर्ण...
- Narayanpur News: वनांचल में उम्मीदों का जल, नारायणपुर के दूरस्थ गांव बागझर मे...
- Raipur News: गन्ना मूल्य में छत्तीसगढ़ देश में नंबर वन, किसानों को अब 425 रुपय...
Crime News: खेत की मेंड़ काटकर पानी मोड़ने के विवाद में युवक की हत्या, घर पहुंचकर भाले से किया हमला

कोरबा। पाली थाना क्षेत्र के खैराबहार गांव में खेत में पानी मोड़ने को लेकर हुए विवाद ने खूनी रूप ले लिया। बारिश का पानी अपने खेत की ओर ले जाने के लिए पड़ोसी के खेत की मेंड़ काटने को लेकर विवाद हुआ था। इसी बात को लेकर दो युवकों ने घर के आंगन में पहुंचकर अजय कुमार रोहिदास पर कथित रूप से भाले से हमला कर दिया।

हमले में अजय कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। परिजनों और स्थानीय लोगों ने घायल को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाने का प्रयास किया, लेकिन उसकी जान नहीं बचाई जा सकी। घटना की सूचना मिलने के बाद पाली पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की।
प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक विवाद खेत में बारिश के पानी की निकासी और उसे दूसरी दिशा में मोड़ने को लेकर शुरू हुआ था। पुलिस ने घटना से जुड़े लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है। हत्या के पीछे विवाद की पूरी परिस्थितियों और आरोपियों की भूमिका की जांच की जा रही है। मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।







