Elephant Attacks Tractor Kudmura Forest: कोरबा में ट्रैक्टर से हाथी भगाना पड़ा भारी, भड़के हाथी ने ट्रैक्टर को कुचलकर किया क्षतिग्रस्त

Chhattisgarh 24 November 2026 (9)

post

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में ट्रैक्टर से हाथी भगाने की कोशिश ग्रामीणों को भारी पड़ गई, जब भड़के हाथी ने हमला करते हुए ट्रैक्टर को बुरी तरह कुचलकर क्षतिग्रस्त कर दिया। इस घटना में ग्रामीणों ने किसी तरह मौके से भागकर अपनी जान बचाई, जबकि घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Advertisement

प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह घटना कुदमुरा वन परिक्षेत्र के जिल्गा जंगल की है, जहां 11 हाथियों का झुंड मौजूद बताया जा रहा है। इसी दौरान कुछ ग्रामीण ट्रैक्टर लेकर हाथियों को जंगल से खदेड़ने के लिए पहुंच गए।

ग्रामीणों की इस कार्रवाई से हाथी भड़क उठा और उसने ट्रैक्टर पर हमला बोल दिया। हाथी ने अपनी सूंड और पैरों से ट्रैक्टर को कुचलकर क्षतिग्रस्त कर दिया, जबकि मौके पर मौजूद ग्रामीण सुरक्षित बच निकलने में सफल रहे।

You might also like!