Breaking

Shri Ramlala Darshan Yojana : राजनांदगांव से अयोध्या धाम के लिए विशेष ट्रेन रवाना, अब तक 54,400 से अधिक श्रद्धालुओं को मिला रामलला के दर्शन का सौभाग्य

Chhattisgarh 17 November 2026 (72)

post

रायपुर, 16 नवंबर 2026। ​छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी श्री रामलला दर्शन योजना प्रदेश के हजारों श्रद्धालुओं के लिए आस्था, विश्वास और आध्यात्मिक आनंद की अनुपम सौगात बन रही है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में संचालित इस योजना के माध्यम से प्रदेशवासियों का अयोध्या धाम में प्रभु श्रीरामलला के दर्शन का सपना निरंतर साकार हो रहा है। इसी कड़ी में आज राजनांदगांव रेलवे स्टेशन से श्री रामलला दर्शन योजना के अंतर्गत एक विशेष ट्रेन अयोध्या धाम के लिए पूरी श्रद्धा और उत्साह के साथ रवाना हुई।

Advertisement

​64 विशेष ट्रेनों के माध्यम से 54,400 श्रद्धालु कर चुके हैं दर्शन

​छत्तीसगढ़ का भगवान श्रीराम से गहरा और अटूट सांस्कृतिक संबंध रहा है, क्योंकि छत्तीसगढ़ को प्रभु राम का ननिहाल माना जाता है। राज्य सरकार की इस योजना के तहत अब तक 64 विशेष ट्रेनों के माध्यम से लगभग 54,400 श्रद्धालु अयोध्या धाम पहुंचकर श्रीरामलला के अलौकिक दर्शन का पुण्य लाभ प्राप्त कर चुके हैं। यह योजना उन श्रद्धालुओं के लिए वरदान साबित हो रही है, जिनके लिए स्वयं तीर्थयात्रा की व्यवस्था करना कठिन होता है।

​राजनांदगांव और दुर्ग में हुआ भव्य स्वागत व रवानगी

​राजनांदगांव रेलवे स्टेशन पर आयोजित गरिमामयी कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड के अध्यक्ष नीलू शर्मा, राजनांदगांव के महापौर मधुसूदन यादव, जिला पंचायत अध्यक्ष  किरण वैष्णव, कोमल सिंह राजपूत, पूर्व सांसद प्रदीप गांधी एवं खुबचंद पारख ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर विशेष ट्रेन को रवाना किया।

  • ​इसके पश्चात जब यह ट्रेन दुर्ग रेलवे स्टेशन पहुंची, तो वहाँ दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सरस्वती बंजारा व अन्य अधिकारियों ने तीर्थयात्रियों का उत्साहपूर्ण स्वागत किया।
  • ​यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधाओं और समन्वय के लिए टूरिज्म बोर्ड और आईआरसीटीसी के प्रतिनिधि पूरी मुस्तैदी से जुटे हुए हैं।

​पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल के मार्गदर्शन में छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड इस योजना के सफल क्रियान्वयन में अहम भूमिका निभा रहा है। पर्यटन मंडल की इस पहल से न सिर्फ धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा मिल रहा है, बल्कि छत्तीसगढ़ की समृद्ध सांस्कृतिक और आध्यात्मिक विरासत भी राष्ट्रीय स्तर पर सशक्त हो रही है।

You might also like!