Breaking
- Crime News : बलरामपुर में शराब के नशे में हुए घरेलू विवाद के बाद पत्नी ने तरा...
- Bilaspur Road Accident : बिलासपुर में तेज रफ्तार एक्टिवा डिवाइडर से टकराई, को...
- Dhamtari Tribal Pride Day : दुगली में धूमधाम से मनाया गया जनजातीय गौरव दिवस, ...
- Dhamtari Tribal Pride Day : दुगली में धूमधाम से मनाया गया जनजातीय गौरव दिवस, ...
- Bharat Parv 2026 Chhattisgarh Bastar : गुजरात के 'भारत पर्व 2026' में छाई बस्...
- Dhamtari Tribal Pride Day : दुगली में धूमधाम से मनाया गया जनजातीय गौरव दिवस, ...
- PM Svanidhi Sammelan Bilaspur : छोटे कारोबारियों के सपनों को पंख दे रही पीएम ...
- Bijapur Power Supply Restored : मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 से महज 8 दिनों में...
- मेष और कन्या राशि के लिए आज का दिन रहेगा बेहद खास, पूरी होगी मनोकामना और मिल ...
- Collagen Night Gel: बाजार की महंगी क्रीम को कहें अलविदा, घर पर अपराजिता के फू...
Dhamtari Tribal Pride Day : दुगली में धूमधाम से मनाया गया जनजातीय गौरव दिवस, उच्च शिक्षा मंत्री टंकराम वर्मा ने 50 सीटर बालक छात्रावास और 36 नई सड़कों के विकास कार्यों का किया शुभारंभ

रायपुर, 17 नवंबर 2026। छत्तीसगढ़ की समृद्ध जनजातीय संस्कृति, गौरवशाली इतिहास और महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के अदम्य साहस एवं बलिदान को समर्पित जनजातीय गौरव दिवस का जिला स्तरीय समारोह धमतरी जिले के नगरी विकासखंड अंतर्गत ग्राम दुगली में अत्यंत उत्साह, उमंग और गरिमामय वातावरण में आयोजित हुआ। पारंपरिक लोकनृत्यों, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और जनजातीय परंपराओं की मनमोहक छटा के बीच आयोजित इस समारोह में जनजातीय समाज के सम्मान, अधिकारों की रक्षा और सर्वांगीण विकास का संकल्प दोहराया गया।

समारोह के मुख्य अतिथि प्रदेश के राजस्व, आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास तथा उच्च शिक्षा मंत्री टंक राम वर्मा ने धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा सहित महान जनजातीय जननायकों को नमन करते हुए कहा कि जनजातीय समाज की समृद्ध विरासत हमारी सांस्कृतिक पहचान और राष्ट्रीय गौरव का अभिन्न हिस्सा है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार जनजातीय अंचलों के समग्र विकास के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।
पीएम जनमन योजना के तहत 50 सीटर छात्रावास और 36 नई सड़कों की सौगात
- बालक छात्रावास का शिलान्यास: समारोह के दौरान उच्च शिक्षा मंत्री टंक राम वर्मा ने प्रधानमंत्री जनजाति आदिवासी न्याय महाअभियान (पीएम जनमन) के अंतर्गत शासकीय हाईस्कूल बाजारकुर्रीडीह में विशेष रूप से कमजोर जनजातीय समूहों के विद्यार्थियों के लिए 50 सीटर बालक छात्रावास भवन के निर्माण कार्य का भूमिपूजन एवं शुभारंभ किया। इससे दूरस्थ वनांचल के बच्चों को सुरक्षित आवासीय सुविधा और बेहतर शैक्षणिक माहौल मिल सकेगा।
- बेहतर कनेक्टिविटी: क्षेत्र में आवागमन को आसान बनाने के लिए 36 नई सड़कों के निर्माण कार्यों से दूरस्थ जनजातीय गांवों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ा जा रहा है।
प्रधानमंत्री आवास की चाबियां और उत्कृष्ट सम्मान
- पक्के आवास की सौगात: कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री आवास योजना के पात्र हितग्राहियों को उनके सपनों के नए पक्के घरों की चाबियां सौंपी गईं, जिससे उनके चेहरों पर खुशी और संतोष की झलक साफ दिखाई दी।
- सम्मान समारोह: जनजातीय समाज के उत्थान, जनसेवा और शासकीय योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन में उत्कृष्ट योगदान देने वाले समाज प्रमुखों, अधिकारियों, कर्मचारियों और विभिन्न सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं में अव्वल रहे विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र व स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर लोकसभा सांसद भोजराज नाग, जिला पंचायत अध्यक्ष अरुण सार्वा, छत्तीसगढ़ पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष सहित अनेक जनप्रतिनिधि, सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी, प्रशासनिक अधिकारी और बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।




