Breaking

KTUJM Foundation Day: पत्रकारिता विश्वविद्यालय के 22वें वर्ष का आगाज; हेल्थ सेंटर का शुभारंभ और 121 लोगों का हुआ नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

Chhattisgarh RRT News Desk 18 April 2026

post

RRT News- रायपुर। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय (KTUJM) ने अपना स्थापना दिवस सेवा और स्वास्थ्य के संकल्प के साथ मनाया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय परिसर में न केवल मां सरस्वती की वंदना हुई, बल्कि छात्रों और कर्मचारियों की सुविधा के लिए एक अत्याधुनिक हेल्थ सेंटर का विधिवत शुभारंभ किया गया। स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर में कुल 121 लोगों ने अपनी सेहत की जांच कराई, जिसमें विद्यार्थी, अधिकारी और कर्मचारी शामिल रहे।

Advertisement


​अटल जी के विजन को मिल रही नई ऊंचाई

​विश्वविद्यालय की स्थापना 16 अप्रैल 2005 को भारत रत्न व पूर्व प्रधानमंत्री स्व. श्री अटल बिहारी वाजपेयी द्वारा की गई थी। इस गौरवशाली इतिहास को याद करते हुए कुलपति प्रो. मनोज दयाल ने कहा कि संस्थान अब अपने 21 वर्ष पूर्ण कर 22वें वर्ष में प्रवेश कर रहा है। उन्होंने पत्रकारिता को लोकतंत्र का चौथा स्तंभ बताते हुए राष्ट्रनिर्माण में विद्यार्थियों की भूमिका को रेखांकित किया और भविष्य में भी ऐसे जनसेवा के कार्यों को निरंतर जारी रखने के लिए प्रेरित किया।

​दिग्गज अतिथियों की रही उपस्थिति

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में महात्मा गांधी उद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. रवि आर. सक्सेना उपस्थित थे। उन्होंने विद्यार्थियों को शैक्षणिक उत्कृष्टता के साथ-साथ सामाजिक सरोकारों से जुड़ने के लिए बधाई दी। कार्यक्रम के अध्यक्षता प्रो. मनोज दयाल ने की। कार्यक्रम की विशिष्ट शोभा छत्तीसगढ़ राजभाषा आयोग के अध्यक्ष प्रभात मिश्रा और मुख्यमंत्री के सलाहकार आर. कृष्णा दास की उपस्थिति से बढ़ी।

​अस्पताल प्रबंधकों का सम्मान और सफल संचालन

​विश्वविद्यालय के कुलसचिव श्री सुनील कुमार शर्मा ने इस अवसर पर एमबीए (हॉस्पिटल एडमिनिस्ट्रेशन) विभाग से अनुबंधित विभिन्न अस्पतालों के प्रबंधकों का राजकीय गमछा और श्रीफल भेंट कर सम्मान किया। स्वास्थ्य शिविर के सफल क्रियान्वयन के लिए डॉ. देवेन्द्र कश्यप और उनकी टीम की सराहना की गई। पूरे कार्यक्रम का सफल संचालन प्रबंधन विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. आशुतोष मंडावी ने किया।

You might also like!