Breaking
- Ola Electric Notice in Chhattisgarh: ओला इलेक्ट्रिक के 3,000 वाहनों का पंजीयन...
- राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने रायपुर में नुआखाई महोत्सव के 'सेवा सम्मान पर्व' ...
- आपसी विवाद में खूनी संघर्ष, चाकूबाजी में एक युवक की मौत और दूसरा घायल, आरोपी ...
- Chhattisgarh Weather Update: छत्तीसगढ़ में लुढ़का पारा, अंबिकापुर में न्यूनतम...
- छत्तीसगढ़ के नगर सैनिकों को मिलने जा रहा बड़ा तोहफा, अब बढ़कर 30,870 रुपये हो...
- उद्घाटन से पहले ही रायपुर-विशाखापत्तनम भारतमाला हाईवे में पड़ी दरारें, गुणवत्...
- Mata Hasi Devi 200th Jayanti: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने रायपुर में जारी कि...
- दीपावली से पहले मिठाइयों की दुकानों पर खाद्य विभाग का छापा, फ्रीजर बंद मिलने ...
- Courtesy Meeting: राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने मुख्यमंत्री वि...
- बस्तर के कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान में 12 दिन पहले शुरू हुआ सफारी सत्र, पर...
खूनी खेल: 2 दिन में हत्या की दूसरी वारदात से भड़का ग्रामीणों का गुस्सा, आरोपी की कार को फूंका

CG News- छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से सटे मंदिर हसौद इलाके में कानून व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। यहां महज दो दिनों के भीतर हत्या की दूसरी सनसनीखेज वारदात सामने आने के बाद स्थानीय ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। उग्र ग्रामीणों ने कानून को हाथ में लेते हुए आरोपी की कार को आग के हवाले कर दिया। इलाके में लगातार हो रही हिंसक घटनाओं और हत्या की वारदातों से स्थानीय निवासियों में भारी आक्रोश और असुरक्षा का माहौल व्याप्त हो गया है।

इस तनावपूर्ण स्थिति से पहले, इलाके में एक और चौंकाने वाला मामला सामने आया था, जहां 22 मई से लापता भुवनेश्वर कुमार नामक युवक की लाश पड़ोसी जिले महासमुंद में बरामद की गई थी। युवक की गुमशुदगी और फिर उसकी हत्या की खबर ने पहले ही इलाके में तनाव बढ़ा दिया था। इस मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए स्थानीय पार्षद गोलू रात्रे और उनके दो दोस्तों को गिरफ्तार किया है, जिनसे पूछताछ की जा रही है।
बैक-टू-बैक हुई इन हत्याओं और ग्रामीणों के उग्र प्रदर्शन के बाद मंदिर हसौद क्षेत्र में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। पुलिस के आला अधिकारी स्थिति को नियंत्रण में करने और ग्रामीणों को शांत कराने का प्रयास कर रहे हैं। पुलिस का कहना है कि दोनों ही मामलों में आरोपियों के खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई की जा रही है और क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए गश्त बढ़ा दी गई है।







