Breaking
- Raipur Health News: छत्तीसगढ़ आयुष्मान भारत योजना में फर्जीवाड़ा, 15 अस्पतालो...
- Jashpur News: एस्ट्रोनाट ट्रेनिंग इनीशिएटिव में 9,533 परीक्षार्थी हुए शामिल, ...
- Janjgir-Champa News: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शिवरीनारायण में भगवान नर-न...
- Surajpur Social Welfare News: सेवा संकल्प अभियान के तहत दिव्यांग धनेश्वर साहू...
- Kawardha News: उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने सहसपुर लोहारा में 48 लाख के एसडीए...
- Raipur Sports News: छत्तीसगढ़ में पहली बार होगा अंतरराष्ट्रीय महिला क्रिकेट म...
- Raipur News: समिति प्रबंधकों और फड़मुंशियों को मिलेगी 2-2 लाख रुपए की सामाजिक ...
- Bijapur Naxal Surrender News: बस्तर में नक्सल विरोधी अभियान को बड़ी सफलता, 35...
- Crime News: CAF जवान को बंधक बनाकर मारपीट, 11 लाख के लेन-देन विवाद में स्टाम्...
- Crime News: कवर्धा में हथियार लहराकर लोगों को धमकाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, ...
बीजापुर में माओवादियों ने फिर खेला खूनी खेल, दो ग्रामीणों की धारदार हथियार से कर दी हत्या

बीजापुर: बीजापुर जिले के उसूर थाना क्षेत्र में शुक्रवार की रात माओवादियों ने एक बार फिर खूनी खेल खेलते हुए दो निर्दोष ग्रामीणों की निर्मम हत्या कर दी। माओवादियों की ओर से हत्या का कारण मुखबिरी करना बताया जा रहा है। इस हत्या से आसपास के इलाके में सनसनी फैल गई है।

जानकारी के अनुसार, माओवादियों नो शुक्रवार रात ग्राम नेलाकांकेर के रवि कटटम (25) पिता कन्ना और तिरूपति सोढी (38) पिता नरसा को माओवादियों ने धारदार हथियार से वार कर मार डाला।
घटना की सूचना मिलते ही थाना उसूर पुलिस दल मौके के लिए रवाना हुआ और पूरे क्षेत्र में सघन सर्चिंग अभियान शुरू कर दिया गया है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि घटना की पुष्टि की जा रही है तथा आसपास के गांवों में सतर्कता बढ़ा दी गई है।
उल्लेखनीय है कि राज्य के उपमुख्यमंत्री एवं गृहमंत्री विजय शर्मा शुक्रवार को ही बीजापुर प्रवास पर थे। उनके लौटते ही माओवादियों ने इस घटना को अंजाम दिया है। इस ताजा घटना के बाद क्षेत्र में दहशत और भय का माहौल व्याप्त है, जबकि सुरक्षा बलों ने सर्चिंग और माओवादी विरोधी अभियान को और तेज कर दिया है।
एक ओर जहां लगातार माओवादी आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में लौट रहे हैं, वहीं दूसरी ओर संगठन ग्रामीणों की हत्याओं के जरिये अपनी मौजूदगी जताने की कोशिश कर रहा है। इस वर्ष अब तक बस्तर अंचल में माओवादी 37 से अधिक ग्रामीणों की हत्या कर चुके हैं।







