Breaking
- Rajiv Ward Anganwadi Inauguration : विधायक पुरन्दर मिश्रा ने राजीव गांधी वार्...
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का कांग्रेस पर बड़ा हमला, कहा- 'लोकतंत्र को सबसे ब...
- Mahatari Vandan Yojana 33rd Installment : दीवाली से पहले महिलाओं के खातों में...
- नारायणपुर में वन मंत्री केदार कश्यप ने किया जिला स्तरीय युवा उत्सव और बस्तर ओ...
- Nirman Manthan Workshop : कार्यालय से लेकर फील्ड तक दिखनी चाहिए सक्रियता, पीड...
- Jashpur Mobile Medical Units : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जशपुर में भारतीय...
- Chhattisgarh Film Hub Initiative : छत्तीसगढ़ बनेगा देश का नया फिल्म हब, मुख्य...
- दर्दनाक सड़क हादसा, एक्टिवा और बाइक की टक्कर के बाद ट्रेलर ने युवक-युवती को क...
- Rajyotsav 2026 Awards : राज्योत्सव 2026 में वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग की प...
- Mahadev App Modus Operandi Update : सौरभ चंद्राकर की गिरफ्तारी के बाद भी सक्र...
नारायणपुर में वन मंत्री केदार कश्यप ने किया जिला स्तरीय युवा उत्सव और बस्तर ओलंपिक का शुभारंभ, 63 हजार युवाओं ने कराया पंजीयन

रायपुर, 4 नवंबर 2026। छत्तीसगढ़ में बस्तर ओलंपिक के प्रति युवाओं का उत्साह लगातार बढ़ता जा रहा है। नारायणपुर जिले में इस वर्ष लगभग 63 हजार युवाओं ने बस्तर ओलंपिक के लिए अपना पंजीयन कराया है, जबकि पिछले वर्ष यह संख्या करीब 48 हजार थी। वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री केदार कश्यप ने आज नारायणपुर में जिला स्तरीय युवा उत्सव एवं विकासखंड स्तरीय बस्तर ओलंपिक 2026 का औपचारिक शुभारंभ किया। इस आयोजन के माध्यम से ग्रामीण और दूरस्थ अंचलों की प्रतिभाओं को एक बड़ा मंच मिल रहा है।

खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए वन मंत्री केदार कश्यप ने कहा कि बस्तर ओलंपिक और युवा उत्सव युवाओं में अनुशासन, खेल भावना और आपसी सहयोग की भावना को मजबूत करते हैं। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे प्रतियोगिताओं में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें और अपनी मेहनत से गांव, जिले तथा पूरे प्रदेश का नाम रोशन करें।
31 प्रतिशत की बढ़ोतरी और विभिन्न खेल विधाएं
कलेक्टर श्रीमती नम्रता जैन ने जानकारी दी कि इस वर्ष जिले में पंजीयन में पिछले वर्ष की तुलना में करीब 31 प्रतिशत की वृद्धि हुई है, यानी इस बार 15 हजार अधिक प्रतिभागियों ने रजिस्ट्रेशन कराया है। बस्तर ओलंपिक में कुल 11 खेल विधाओं और युवा उत्सव में 9 विधाओं को शामिल किया गया है। पहले दिन रस्साकसी, 100 मीटर दौड़, कबड्डी, खो-खो, फुटबॉल और तीरंदाजी जैसी स्पर्धाओं में ग्रामीण अंचलों के खिलाड़ियों ने पूरी ऊर्जा के साथ भाग लिया।
इस अवसर पर छत्तीसगढ़ राज्य लघु वनोपज संघ के अध्यक्ष रूपसाय सलाम और जिला पंचायत अध्यक्ष नारायण मरकाम सहित कई स्थानीय जनप्रतिनिधि, अधिकारी और बड़ी संख्या में खेल प्रेमी उपस्थित रहे।






