Breaking

Newborn Body Case : रायपुर के जोभा तालाब की सीढ़ियों पर मिला सात माह के नवजात का शव, मां और उसके प्रेमी के खिलाफ FIR दर्ज

Chhattisgarh 14 November 2026 (10)

post

रायपुर, 14 नवंबर 2026। ​राजधानी रायपुर के राखी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम निमोरा स्थित जोभा तालाब की सीढ़ियों पर मिले लगभग सात माह के नवजात शिशु के संदिग्ध अवस्था में मिले शव के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। पुलिस ने मर्ग जांच, पोस्टमार्टम रिपोर्ट और गवाहों के बयानों के आधार पर मृत शिशु की मां अंजनी चक्रधारी और उसके प्रेमी के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया है।

Advertisement

​क्या है पूरा मामला?

​पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, गत 11 नवंबर की रात करीब आठ बजे ग्राम निमोरा निवासी पूरन लाल यादव जोभा तालाब पर हाथ-मुंह धोने गया था। इसी दौरान उसकी नजर तालाब की पचरी की सीढ़ियों पर पड़े एक मृत नवजात शिशु पर पड़ी। उसने तत्काल इसकी सूचना आसपास के ग्रामीणों को दी और डायल 112 पर पुलिस को घटना की जानकारी दी।

​सूचना मिलते ही राखी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस की शुरुआती जांच, मर्ग कायम कर की गई पूछताछ और पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सामने आए तथ्यों के आधार पर यह स्पष्ट हुआ कि मृत शिशु महिला अंजनी चक्रधारी से जुड़ा हुआ है। पुलिस ने इस मामले में महिला और उसके प्रेमी के विरुद्ध सुसंगत धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज कर ली है और आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

You might also like!