Breaking
- Chhattisgarh Paddy Procurement News: खरीफ सीजन की तैयारियों की खाद्य मंत्री न...
- Korba Education News: 1500 छात्राओं को मिली एजुकेशन किट, सरकारी कॉलेजों में व...
- Raipur Journalism University News: राज्यपाल डेका ने कन्या छात्रावास और मेधा A...
- Chhattisgarh High Court News: न्यायमूर्ति कृष्न राम महापात्र ने संभाली मुख्य ...
- Chhattisgarh Governance News: ग्राम पंचायतों में पारदर्शिता की डिजिटल पहल को ...
- Raipur Property Tax Action: 6 बकायादारों के व्यावसायिक परिसरों पर निगम की कार...
- Cultural News: लोकरंग पर्व में बिखरे छत्तीसगढ़ी संस्कृति के रंग, भरथरी और पंड...
- कबीर नगर में गूंजा तीजा-पोरा तिहार, मुख्यमंत्री साय ने सर्व समाज भवन के लिए 5...
- Timber Smuggling News: नदी के बहाव से ओडिशा भेज रहे थे सागौन के लट्ठे, संयुक्...
- Road Accident News: NH-130 पर ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत...
सड़क निर्माण की मांग पर ग्रामीणों का चक्काजाम, पामगढ़ में आंदोलन तेज, युवाओं का आमरण अनशन जारी
.webp)
जांजगीर-चांपा: जिले के पामगढ़ में डोंगाकोहरौद सड़क निर्माण की मांग को लेकर ग्रामीणों का आंदोलन लगातार तेज होता जा रहा है। शुक्रवार सुबह 10 बजे से अंबेडकर चौक पर ग्रामीणों ने चक्काजाम शुरू कर दिया। आंदोलन में बड़ी संख्या में महिलाएं, युवा और पुरुष शामिल हुए। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि सड़क निर्माण शुरू होने तक उनका आंदोलन जारी रहेगा।

ग्रामीणों के अनुसार, प्रशासन की ओर से अब तक केवल आश्वासन ही मिला है, लेकिन सड़क निर्माण को लेकर कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। इसी मांग को लेकर गांव के 8 युवक पिछले पांच दिनों से आमरण अनशन पर बैठे हैं। उनका कहना है कि खराब सड़क के कारण लोगों को रोजाना भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
इस आंदोलन को स्थानीय व्यापारियों का भी समर्थन मिला है, जिससे प्रदर्शन और व्यापक हो गया है। ग्रामीणों ने स्पष्ट किया है कि जब तक सड़क निर्माण का कार्य शुरू नहीं होता, तब तक चक्काजाम और अनशन दोनों जारी रहेंगे। मौके पर स्थिति पर नजर रखने के लिए प्रशासन और पुलिस की टीम तैनात है।







