Breaking
- Utkrisht Krishak Ratn Samman: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय बोले- 'किसानों की सम...
- Bastar Dussehra Concludes: विश्व प्रसिद्ध 75 दिवसीय बस्तर दशहरा का हुआ समापन,...
- मोबाइल देखने को लेकर उपजे विवाद में खूनी संघर्ष, बड़े भाई ने डंडे से पीट-पीटक...
- Gadchiroli Maoist Plot Foiled: छत्तीसगढ़-महाराष्ट्र सीमा पर नक्सलियों की बड़ी...
- Bijapur Tassar Silk Farming: बीजापुर के 13 तसर पालकों को मिली स्वस्थ डिम्ब सम...
- Chhattisgarh Heritage: छत्तीसगढ़ की 14 रियासतों का गौरवशाली इतिहास अब एक छत क...
- Chhattisgarh News: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने लॉन्च किया 'छत्तीसगढ़ हर्बल्...
- Housing Board Workshop: छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल की कार...
- CG Health News: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने 520 नवनियुक्त स्वास्थ्यकर्मियों...
- CG Cabinet Decisions: छत्तीसगढ़ में 15 नवंबर से शुरू होगी धान खरीदी, किसानों ...
खुशियों का नया आशियाना: प्रधानमंत्री आवास योजना ने बदला प्रभा यादव का जीवन, सुरक्षा और सम्मान के साथ मिला पक्का घर

रायपुर के हीरापुर की रहने वाली प्रभा यादव के लिए प्रधानमंत्री आवास योजना केवल एक सरकारी स्कीम नहीं, बल्कि उनके सपनों की बुनियाद साबित हुई है। एक सीमित आय वाले परिवार के लिए पक्का घर बनाना किसी चुनौती से कम नहीं था, लेकिन इस योजना ने उनके जीवन में खुशियों के रंग भर दिए हैं। प्रभा बताती हैं कि उनके पति ट्रक की स्टील बॉडी बनाने का काम करते हैं और इतनी कम कमाई में 2.50 लाख रुपये का कर्ज लेकर घर बनाना असंभव था, क्योंकि पूरी जिंदगी ब्याज चुकाने में ही निकल जाती। योजना के तहत मिली बिना ब्याज और बिना बोझ की वित्तीय सहायता ने उनके सिर पर पक्की छत सुनिश्चित कर दी है।

प्रभा यादव के परिवार में उनके दो बच्चे—एक 12 साल की बेटी और 14 साल का बेटा—हैं, जो अब एक सुरक्षित माहौल में अपना भविष्य संवार रहे हैं। आरोग्य समिति की सदस्य प्रभा कहती हैं कि इस घर ने उन्हें समाज में एक नया सम्मान और सुरक्षा दी है। वे भावुक होते हुए बताती हैं कि उनकी सासू मां का देहांत शादी से पहले ही हो गया था और परिवार की पूरी जिम्मेदारी उन पर थी। आज पक्के मकान में रहने की खुशी उनके चेहरे पर साफ देखी जा सकती है, जिससे उनके मायके वाले और ससुराल की ननदें भी बेहद संतुष्ट हैं।
अपनी इस सफलता और खुशहाली के लिए प्रभा यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, उपमुख्यमंत्री अरुण साव और रायपुर महापौर मीनल चौबे का हृदय से आभार व्यक्त किया है। उनका मानना है कि इस योजना ने उन्हें केवल चार दीवारें नहीं दी हैं, बल्कि एक सुरक्षित भविष्य और स्वाभिमान से जीने का हौसला दिया है। हीरापुर में बना यह सुरक्षित मकान आज रायपुर में सरकारी योजनाओं के सफल क्रियान्वयन की एक जीवंत मिसाल बन गया है।







