Breaking

पुलिस कमिश्नर डॉ. संजीव शुक्ला ने आईटीएमएस का किया निरीक्षण

Chhattisgarh 01 February 2026

post


Advertisement

ई-चालान की जुर्माना राशि का भुगतान नही करने पर होंगे परिवहन संबंधी सेवाए बाधित 

रायपुर।    पुलिस कमिश्नर रायपुर डॉ. संजीव शुक्ला ने जयस्तंभ चौक में स्थापित आईटीएमएस के कमांड एंड कंट्रोल सेंटर का निरीक्षण किया। ई-चालान बनने की प्रक्रिया एवं आईटीएमएस के अंतर्गत स्थापित सिस्टम को समझा।  पुलिस कमिश्नर डॉ. संजीव शुक्ला ने आईटीएमएस सिस्टम को समझकर यातायात के अधिकारियों को निर्देश दिया कि कमिश्नरेट प्रणाली के अंतर्गत क्षेत्र में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों का कैमरों के माध्यम से ही शत प्रतिशत ई-चालान तैयार करवायें। ई-चालान तैयार कर मोबाईल में टेक्स्ट संदेश एवं व्हाट्सअप संदेश के माध्यम से यातायात नियम तोड़ने वालों को सूचना भेजें। जो लोग ई-चालान की जुर्माना राशि का निर्धारित समयावधि 90 दिन में भुगतान नही करते है उनको नोटिस भेजकर उनका प्रकरण न्यायालय भेजे।

   परिवहन विभाग से समन्वय बनाकर ई-चालान बने वाहन एवं वाहन स्वामी का लायसेंस नवीनीकरण, परमिट, फिटनेस, नामांतरण एवं अन्य सेवाओं के साथ साथ बीमा व प्रदूषण जांच प्रमाण पत्र के अद्यतन सिस्टम को भी रोका जाए। ई-चालान की राशि का भुगतान उपरांत ही सेवाएं प्रारंभ की जाए। पुलिस कमिश्नर से कहा कि इससे ई-चालान की जुर्माना राशि के भुगतान प्रतिशत में वृद्धि होगी साथ ही वाहन स्वामी ई-चालान के अहमियत को समझेगा। शहर में यातायात का अनुशासन स्थापित होगा।

   यातायात के अधिकारी जो मौके पर चालान काटते है उसे चालान करना एकदम आवश्यक न हो तो बंद करवाये। ई-चालान डिवाइस सभी को प्रदाय किया गया है उसका उपयोग कर ई-चालान बनायें। उल्लंघन करने वाले वाहनों का फोटों खींचकर ई-चालान बनाने आईटीएमएस सिस्टम में भेजें। ई-चालान बनाने से कार्यवाही में पारदर्शिता रहेगी व लोगों के आरोप-प्रत्यारोप तथा विवादों से मुक्त रहेंगे। गंभीर प्रवृत्ति के उल्लंघन नशा कर वाहन चलाने वाले के विरूद्ध मौके पर एल्कोमीटर से जांच कर तथा नो एंट्री का चालान तैयार कर न्यायालय भेजें। 

 एल एंड टी कंपनी के मैनेजर  दीपक मालवीय को कहा कि बंद सिगनल एवं कैमरों को तत्काल दुरूस्त करायें। यह सिस्टम जनता की सुविधा के लिए स्थापित किया गया है। यातायात पुलिस से सूचना प्राप्त होने पर खराब सिगनल या कैमरों का तत्काल सुधार कार्यवाही होनी चाहिए। 

 आईटीएमएस सिस्टम के निरीक्षण के दौरान आईटीएमएस के कमांड एंड कंट्रोल रूप में श्री गुरजीत सिंह, श्री सतीश ठाकुर, सहायक पुलिस आयुक्त यातायात एवं श्री दीपक मालवीय मैनेजर, एल एंड टी. कंपनी, यातायात थाना मुख्यालय प्रभारी सउनि. टीकेलाल भोई सहित आईटीएमएस में काम करने वाले यातायात स्टाफ मौजुद थे।

You might also like!