Breaking

RAIPUR ACCIDENT : रायपुर में ट्रक और डंपर की टक्कर में 3 लोगों की मौत

Chhattisgarh RRT News Desk 14 April 2026

post

RAIPUR ACCIDENT : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से एक दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है। अभनपुर-राजिम मार्ग पर स्थित बजरंग पुर के पास तेज रफ्तार ट्रक और डंपर के बीच आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। इस भीषण दुर्घटना में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

Advertisement


मिली जानकारी के अनुसार, हादसा देर रात गोबरा नवापारा थाना क्षेत्र में बन रहे टोल नाके के पास हुआ। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों वाहनों के सामने के हिस्से पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए। हादसे के बाद वाहन में फंसे शवों को निकालने के लिए पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी।


घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू किया। तीनों मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया है। फिलहाल पुलिस मृतकों की पहचान करने में जुटी हुई है और मामले की जांच जारी है।


प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार को हादसे का मुख्य कारण माना जा रहा है। पुलिस द्वारा मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

You might also like!