Breaking
- Chhattisgarh Paddy Procurement News: खरीफ सीजन की तैयारियों की खाद्य मंत्री न...
- Korba Education News: 1500 छात्राओं को मिली एजुकेशन किट, सरकारी कॉलेजों में व...
- Raipur Journalism University News: राज्यपाल डेका ने कन्या छात्रावास और मेधा A...
- Chhattisgarh High Court News: न्यायमूर्ति कृष्न राम महापात्र ने संभाली मुख्य ...
- Chhattisgarh Governance News: ग्राम पंचायतों में पारदर्शिता की डिजिटल पहल को ...
- Raipur Property Tax Action: 6 बकायादारों के व्यावसायिक परिसरों पर निगम की कार...
- Cultural News: लोकरंग पर्व में बिखरे छत्तीसगढ़ी संस्कृति के रंग, भरथरी और पंड...
- कबीर नगर में गूंजा तीजा-पोरा तिहार, मुख्यमंत्री साय ने सर्व समाज भवन के लिए 5...
- Timber Smuggling News: नदी के बहाव से ओडिशा भेज रहे थे सागौन के लट्ठे, संयुक्...
- Road Accident News: NH-130 पर ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत...
अमलीडीह में जाम नाली की समस्या दूर, जेटिंग मशीन से सफाई कर निगम ने बहाल की जल निकासी

रायपुर नगर निगम के जोन-10 स्वास्थ्य विभाग ने अमलीडीह बस्ती के पास लास विस्टा के आगे मुख्य मार्ग पर जाम नाली की समस्या का त्वरित समाधान किया। जोन आयुक्त मोनेश्वर शर्मा के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का निरीक्षण किया और तत्काल सफाई अभियान शुरू कराया।

स्वास्थ्य अधिकारी अमित बेहरा के नेतृत्व में जेटिंग मशीन की मदद से लंबे समय से जाम पड़े पाइप की मैकेनिकल सफाई की गई। सफाई के बाद नाली में जमा गंदे पानी की निकासी सुचारु हुई और क्षेत्र में जलभराव की समस्या समाप्त हो गई।
नगर निगम ने बताया कि स्थानीय नागरिकों से प्राप्त शिकायत पर तुरंत कार्रवाई करते हुए समस्या का समाधान किया गया। निगम ने कहा कि जनशिकायतों के त्वरित निस्तारण और स्वच्छता व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने के लिए ऐसे अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे।







