RAIPUR BREAKING : रायपुर। शहर में अव्यवस्थित निर्माण कार्यों पर सख्ती दिखाते हुए कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने आज चंगोराभाठा क्षेत्र का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सड़क किनारे एक निर्माणाधीन भवन की सामग्री खुले में रखी मिली, जिस पर उन्होंने कड़ी नाराजगी जताई।
कलेक्टर ने मौके पर ही कार्रवाई के निर्देश देते हुए संबंधित सामग्री को तत्काल जप्त करने और मकान मालिक व ठेकेदार पर जुर्माना लगाने को कहा। उन्होंने स्पष्ट किया कि सड़क पर इस तरह सामग्री फैलाने से यातायात प्रभावित होता है और आम नागरिकों को परेशानी होती है, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
निरीक्षण के दौरान नगर निगम आयुक्त विश्वदीप, जिला पंचायत सीईओ कुमार बिश्वरंजन, एसडीएम नंदकुमार चौबे सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
प्रशासन ने निर्माण कार्य करने वाले लोगों को चेतावनी दी है कि वे नियमों का पालन करें, अन्यथा सख्त कार्रवाई की जाएगी।








