Breaking

RAIPUR BREAKING : रायपुर मर्डर मिस्ट्री या हादसा? कंकाली तालाब में मिली लाश ने उड़ाए होश, राजधानी में सनसनी

Chhattisgarh RRT News Desk 07 February 2026

post

RAIPUR BREAKING : रायपुर। राजधानी के सबसे पुराने और भीड़भाड़ वाले इलाके पुरानी बस्ती में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब शनिवार की सुबह कंकाली तालाब के पानी में एक इंसानी लाश तैरती देखी गई। देखते ही देखते तालाब के चारों ओर लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुँची और गोताखोरों की मदद ली गई।

Advertisement


लाश की हालत देख कांप उठी रूह

तालाब से निकाली गई लाश की स्थिति काफी भयावह है। शुरुआती जांच में पुलिस का अनुमान है कि मौत 48 से 72 घंटे पहले हो चुकी है। शरीर फूल चुका है, जिसके कारण चेहरे की पहचान करना मुश्किल हो गया है।

You might also like!