Breaking

Raipur Breaking : भाजपा महिला मोर्चा में मंडल अध्यक्षों की नियुक्ति, सीमा साहू को मिली भाठागांव अध्यक्ष की जिम्मेदारी, शीर्ष नेतृत्व का जताया आभार

Chhattisgarh RRT News Desk 17 April 2026

post

रायपुर। Raipur Breaking : छत्तीसगढ़ में भाजपा ने संगठन को मजबूत करने के लिए महिला मोर्चा के नए मंडल अध्यक्षों की घोषणा की है। यह घोषणा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव के निर्देश पर और प्रदेश महामंत्री (संगठन) पवन माय के मार्गदर्शन में की गई। जिलाध्यक्ष रमेश सिंह ठाकुर की अनुशंसा पर भाजपा महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष कृतिका जैन ने मंडल अध्यक्षों के नाम घोषित किए।

Advertisement


जारी आदेश के अनुसार, सीमा साहू को भाठागांव अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। नई जिम्मेदारी मिलने पर सीमा साहू ने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का आभार जताया। उन्होंने कहा कि संगठन ने जो विश्वास जताया है, उस पर खरा उतरने की पूरी कोशिश करेंगी।


You might also like!