Breaking

RAIPUR CRIME : रायपुर में खून से सनी रात, पुरानी दुश्मनी में युवक की चाकू गोदकर हत्या

Chhattisgarh 12 January 2026

post

RAIPUR CRIME : रायपुर। राजधानी रायपुर के तेलीबांधा इलाके में रविवार देर रात हिंसा की वारदात ने पूरे क्षेत्र को हिला कर रख दिया। चाकू से किए गए हमले में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद इलाके में भय और आक्रोश का माहौल है।

Advertisement


मृत युवक की पहचान आदित्य कुर्रे के रूप में हुई है। वहीं, अभय सारथी को गंभीर अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों के अनुसार उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।


प्राथमिक जांच में सामने आया है कि हमला पुरानी रंजिश का नतीजा हो सकता है। घटना का सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है, जिसमें कुछ युवक हाथ में चाकू लेकर भागते नजर आ रहे हैं। वीडियो के आधार पर पुलिस आरोपियों की पहचान करने में जुटी हुई है।


घटना की सूचना मिलते ही तेलीबांधा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है।

You might also like!