Breaking

Raipur Crime : ​रायपुर में बेखौफ लुटेरे: शाम की सैर पर निकली महिला डॉक्टर के गले से सोने की चेन झपटी

Chhattisgarh RRT News Desk 01 March 2026

post

Raipur Crime : रायपुर। राजधानी में लुटेरों के हौसले इस कदर बुलंद हैं कि अब पॉश इलाकों में भी लोग सुरक्षित नहीं हैं। ताज़ा मामला पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र के भांठागांव इलाके का है, जहाँ शाम को टहलने निकली एक महिला डॉक्टर झपटमारी का शिकार हो गईं। शातिर लुटेरे ने डॉक्टर के गले से सोने की चेन खींची और दीवार फांदकर फरार हो गया।

Advertisement


शाम की सैर के दौरान वारदात

जानकारी के अनुसार, वालफोर्ट सिटी निवासी पीड़िता, जो शहर के एक निजी अस्पताल में पदस्थ हैं, शाम को टहलने के लिए निकली थीं। जब वे वालफोर्ट सिटी रोड से विनायक सिटी की ओर जा रही थीं, तभी एक अज्ञात दुबले-पतले और सांवले युवक ने उनके गले से करीब 14.8 ग्राम वजनी सोने की चेन झपट ली। आरोपी वारदात को अंजाम देकर पास की दीवार फांदकर रिंग रोड की तरफ फरार हो गया।


पुलिस की कार्रवाई

पीड़िता ने परिवार से चर्चा के बाद मामले की शिकायत दर्ज कराई। पुरानी बस्ती पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 304(2) के तहत अपराध दर्ज कर लिया है। पुलिस फिलहाल इलाके के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है ताकि आरोपी की पहचान की जा सके। शहर में लगातार बढ़ती इन घटनाओं से स्थानीय निवासियों, विशेषकर महिलाओं में असुरक्षा का माहौल है।

You might also like!