Breaking

Raipur Crime : जुआ फड़ पर पुलिस का बड़ा छापा, दो जुआरी गिरफ्तार, मर्सिडीज कार समेत लाखों का माल बरामद

Chhattisgarh 07 April 2026 (41)

post

Raipur Crime : अभनपुर। अभनपुर पुलिस ने जुआरियों के खिलाफ अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई करते हुए एक हाई-प्रोफाइल जुआ फड़ का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने घेराबंदी कर टोकरों गांव के पास चल रहे जुआ फड़ पर दबिश दी, जिसमें दो आरोपियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है।

Advertisement


लाखों की नकदी और मर्सिडीज जब्त

पुलिस की इस रेड में जुआरियों के पास से भारी मात्रा में मशरूका बरामद किया गया है। मिली जानकारी के अनुसार, मौके से 6 लाख 34 हजार रुपये नगद, दो महंगे मोबाइल फोन और एक मर्सिडीज कार जब्त की गई है। जब्त किए गए सामान और नकदी की कुल कीमत करीब 42 लाख रुपये बताई जा रही है। 


कड़ी धाराओं में कार्रवाई

अभनपुर पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ जुआ एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। 

You might also like!