Breaking
- Cultural News: लोकरंग पर्व में बिखरे छत्तीसगढ़ी संस्कृति के रंग, भरथरी और पंड...
- कबीर नगर में गूंजा तीजा-पोरा तिहार, मुख्यमंत्री साय ने सर्व समाज भवन के लिए 5...
- Timber Smuggling News: नदी के बहाव से ओडिशा भेज रहे थे सागौन के लट्ठे, संयुक्...
- Road Accident News: NH-130 पर ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत...
- फोन पर बेटी को परेशान करने से रोका तो भड़का युवक, टांगी से वार कर प्रेमिका की...
- Crime News: ट्रैक्टर चलाने के बहाने युवक को ले गए, तालाब किनारे लहूलुहान मिला...
- Farmer Success: मछली पालन, मुर्गी पालन और बागवानी से युवा किसान ने बदली खेती ...
- Education News: ‘द्रोणाचार्य संगम-2026’ में शिक्षकों का सम्मान, राज्यपाल रमेन...
- बहतराई स्टेडियम में दिखा तीजा तिहार का रंग, मुख्यमंत्री साय ने बहनों संग मनाय...
- Bilaspur Sports News: 845 खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम, 3800 अंकों के साथ बिलासप...
Raipur Crime : आरंग में अवैध देशी मदिरा के साथ दो युवक गिरफ्तार

Raipur Crime : रायपुर। 18 दिसंबर 2025। आबकारी विभाग ने अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए बड़ी मात्रा में देशी मदिरा और दो वाहनों को जब्त किया है। यह कार्रवाई सचिव सह आबकारी आयुक्त सुश्री आर. संगीता, कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह के निर्देश तथा प्रभारी उपायुक्त आबकारी राजेश शर्मा के मार्गदर्शन में की गई।

यह कार्रवाई बीते 17 दिसंबर 2025 को आबकारी विभाग की टीम ने ग्राम देवदा, थाना आरंग, जिला रायपुर में कार्रवाई की। इस दौरान रामेश्वर बारले के घर से 62 पाव देशी मदिरा मसाला (कुल 11.16 बल्क लीटर) और एक एच.एफ. डिलक्स वाहन जब्त किया गया। आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।
इसी तरह लखौली–रीवा मार्ग पर सुमित देवदास को अवैध रूप से शराब बेचते हुए पकड़ा गया। मौके से 22 पाव शोले मसाला मदिरा और शराब बिक्री में इस्तेमाल की जा रही स्प्लेंडर प्लस बाइक को जब्त किया गया। आरोपी पर आबकारी अधिनियम की धारा 34(1)(ख) के तहत कार्रवाई की गई।
दोनों मामलों की जांच आबकारी उपनिरीक्षक सुश्री प्रीति कुशवाहा द्वारा की जा रही है। इस पूरी कार्रवाई में आरक्षक राकेश दुबे और वाहन चालक अविनाश थूल का विशेष योगदान रहा है।







