Breaking

Raipur Ganja Seizure: 24 घंटे में 1.27 क्विंटल गांजा जब्त, 64 लाख की खेप के साथ 6 आरोपी पकड़े गए

Crime 08 October 2026 (8)

post

रायपुर। राजधानी में नशे के खिलाफ रायपुर पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स, एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट तथा गंज और आमानाका पुलिस की संयुक्त टीम ने 24 घंटे के भीतर दो अलग-अलग कार्रवाई करते हुए कुल 1 क्विंटल 27 किलो 299 ग्राम गांजा जब्त किया है।

Advertisement

पुलिस के अनुसार, जब्त गांजे की अनुमानित कीमत करीब 64 लाख रुपये है। मामले में गांजा तस्करी के आरोप में 5 लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि एक विधि के साथ संघर्षरत बालक को भी पकड़ा गया है। इस तरह कार्रवाई में कुल 6 लोग पुलिस की पकड़ में आए हैं।

पुलिस की पहली कार्रवाई फाफाडीह चौक स्थित यात्री प्रतीक्षालय के पास की गई, जबकि दूसरी कार्रवाई टाटीबंध स्थित इस्कान टेंपल मोड़ के पास हुई। दोनों स्थानों पर संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए गांजा बरामद किया।

पुलिस अब गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर रही है। जांच के दौरान गांजा कहां से लाया गया था, इसे कहां पहुंचाया जाना था और इस तस्करी से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका क्या है, इसकी जानकारी जुटाई जा रही है।

You might also like!