Breaking
- Utkrisht Krishak Ratn Samman: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय बोले- 'किसानों की सम...
- Bastar Dussehra Concludes: विश्व प्रसिद्ध 75 दिवसीय बस्तर दशहरा का हुआ समापन,...
- मोबाइल देखने को लेकर उपजे विवाद में खूनी संघर्ष, बड़े भाई ने डंडे से पीट-पीटक...
- Gadchiroli Maoist Plot Foiled: छत्तीसगढ़-महाराष्ट्र सीमा पर नक्सलियों की बड़ी...
- Bijapur Tassar Silk Farming: बीजापुर के 13 तसर पालकों को मिली स्वस्थ डिम्ब सम...
- Chhattisgarh Heritage: छत्तीसगढ़ की 14 रियासतों का गौरवशाली इतिहास अब एक छत क...
- Chhattisgarh News: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने लॉन्च किया 'छत्तीसगढ़ हर्बल्...
- Housing Board Workshop: छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल की कार...
- CG Health News: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने 520 नवनियुक्त स्वास्थ्यकर्मियों...
- CG Cabinet Decisions: छत्तीसगढ़ में 15 नवंबर से शुरू होगी धान खरीदी, किसानों ...
स्वच्छ सर्वेक्षण 2026: रायपुर में वार्डों का औचक निरीक्षण, एमआईसी सदस्य और कमिश्नर ने दिए सफाई के कड़े निर्देश

रायपुर: नगर पालिक निगम रायपुर में 'स्वच्छ सर्वेक्षण 2026' की तैयारियाँ तेज हो गई हैं। महापौर श्रीमती मीनल चौबे और आयुक्त श्री विश्वदीप के दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए, एमआईसी सदस्य श्री नंदकिशोर साहू और जोन 1 के कमिश्नर श्री अंशुल शर्मा सीनियर ने आज जोन क्रमांक 1 के अंतर्गत यतियतनलाल वार्ड सहित विभिन्न वार्डों का सघन निरीक्षण किया। इस दौरान सिटी प्रोफाइल के अनुसार चिन्हित विभिन्न स्थलों पर स्वच्छता व्यवस्था का जायजा लिया गया। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि सफाई के मानकों में किसी भी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

निरीक्षण के दौरान एमआईसी सदस्य और जोन कमिश्नर ने वार्डों में करवाई गई स्वच्छता वॉल राइटिंग का अवलोकन किया और इसे जन-जागरूकता का एक प्रभावी माध्यम बताया। इसके साथ ही, टीम ने क्षेत्र के सामुदायिक और सार्वजनिक शौचालयों की स्थिति भी देखी। जोन स्वास्थ्य अधिकारी को सख्त निर्देश दिए गए कि शौचालयों में नियमित सफाई और पानी की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए, ताकि आम जनता को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो और सर्वेक्षण में शहर की रैंकिंग बेहतर हो सके।
इस औचक निरीक्षण के दौरान कार्यपालन अभियंता श्री द्रोनी कुमार पैकरा, सहायक अभियंता श्री शरद देशमुख और जोन स्वास्थ्य अधिकारी श्री खेमलाल देवांगन मुख्य रूप से उपस्थित रहे। अधिकारियों ने मैदानी अमले को निर्देशित किया कि सिटी प्रोफाइल के अनुसार निर्धारित स्थलों पर लगातार और गहरी सफाई (Deep Cleaning) सुनिश्चित की जाए। निगम प्रशासन का लक्ष्य है कि स्वच्छ सर्वेक्षण 2026 के मापदंडों पर खरा उतरते हुए रायपुर को स्वच्छता के शिखर पर पहुँचाया जाए।







