Breaking

Swachh Survekshan 2026 - स्वच्छता सर्वेक्षण के लिए निगम अलर्ट, जोन कमिश्नर ने सफाई व्यवस्था को लेकर दिए सख्त निर्देश

Chhattisgarh RRT News Desk 11 April 2026

post

RRT News - रायपुर: नगर पालिक निगम रायपुर के आयुक्त विश्वदीप के मार्गदर्शन में शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने की कवायद तेज हो गई है। इसी कड़ी में आज जोन 1 के कमिश्नर अंशुल शर्मा ने स्वच्छता सर्वेक्षण 2026 की पुख्ता तैयारियों को लेकर एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की। जोन कार्यालय में आयोजित इस बैठक का मुख्य उद्देश्य आगामी सर्वेक्षण में शहर की रैंकिंग को सुधारना और जमीनी स्तर पर सफाई व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाना है।

Advertisement

जोन कमिश्नर ने बैठक में उपस्थित कार्यपालन अभियंता, स्वास्थ्य अधिकारियों और सभी वार्ड सफाई सुपरवाइजरों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि सफाई कार्य में किसी भी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने अनुबंधित सफाई ठेकेदारों को वार्डों में नियमित रूप से कचरा उठाव और नालियों की सफाई सुनिश्चित करने को कहा है। अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि वे अपने-अपने क्षेत्रों का नियमित निरीक्षण करें और स्वच्छता मानकों का कड़ाई से पालन करवाएं ताकि रायपुर स्वच्छता के शिखर पर पहुंच सके।

बैठक के दौरान कचरा पृथक्करण (Waste Segregation) और डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण की निगरानी पर विशेष जोर दिया गया। अधिकारियों ने बताया कि स्वच्छता सर्वेक्षण 2026 के मापदंडों के अनुसार शहर को तैयार करने के लिए विशेष कार्ययोजना बनाई गई है। जोन 1 के सभी वार्डों में विशेष सफाई अभियान चलाने और जन-जागरूकता बढ़ाने के लिए भी रणनीति तैयार की गई है, जिससे नागरिकों को भी इस अभियान से सीधे तौर पर जोड़ा जा सके।

You might also like!