Breaking

रायपुर के नकटी गांव में प्रशासन की बड़ी बेदखली कार्रवाई शुरू, भारी पुलिस बल की तैनाती

Chhattisgarh 29 June 2026

post

रायपुर। राजधानी से लगे माना क्षेत्र के ग्राम नकटी में लंबे समय से प्रस्तावित बेदखली अभियान रविवार को प्रशासन ने शुरू कर दिया। अवैध कब्जों को हटाने के लिए सुबह से जेसीबी मशीनों के साथ बड़ी संख्या में प्रशासनिक अधिकारी और भारी पुलिस बल मौके पर तैनात किया गया।

Advertisement

जानकारी के अनुसार, क्षेत्र में कथित रूप से अवैध तरीके से बनाए गए मकानों को हटाने की कार्रवाई की जा रही है। कार्रवाई के दौरान किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। ग्रामीणों के विरोध की संभावना को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रखी गई है।

प्रशासन का कहना है कि कार्रवाई नियमानुसार की जा रही है। वहीं, प्रभावित ग्रामीण अपनी मांगों को लेकर विरोध जता रहे हैं। फिलहाल मौके पर प्रशासनिक अधिकारियों की निगरानी में बेदखली अभियान जारी है। स्थिति पर प्रशासन लगातार नजर बनाए हुए है।

You might also like!