Breaking
- Chhattisgarh Urban Development News: शहरों में सुविधाएं तेज करने के निर्देश, ...
- Education News: शिक्षक मार्गदर्शन और जनसेवा से ही मजबूत होगा समाज, टंक राम वर...
- Chhattisgarhi Language News: आठवीं अनुसूची में शामिल कराने की दिशा में पहल, र...
- Municipal Action: चंगोराभाठा में अनुमति के विपरीत निर्माण पर निगम की कार्रवाई...
- Chhattisgarh Private University News: निजी विश्वविद्यालयों की जानकारी अब एक प...
- नवीन आपराधिक कानूनों के क्रियान्वयन में तेजी लाएं, प्रत्येक मापदंड पर दिखे ठो...
- Chhattisgarh Paddy Procurement News: खरीफ सीजन की तैयारियों की खाद्य मंत्री न...
- Korba Education News: 1500 छात्राओं को मिली एजुकेशन किट, सरकारी कॉलेजों में व...
- Raipur Journalism University News: राज्यपाल डेका ने कन्या छात्रावास और मेधा A...
- Chhattisgarh High Court News: न्यायमूर्ति कृष्न राम महापात्र ने संभाली मुख्य ...
RAIPUR NEWS : रायपुर रेलवे ट्रैक पर 21 वर्षीय युवक का शव बरामद, हादसा या हत्या?

RAIPUR NEWS : नवा रायपुर के रेलवे ट्रैक के पास 21 वर्षीय युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है। मृतक जय राम मांझी, उड़ीसा के नुवापाड़ा जिले के निवासी थे और परीक्षा देने के लिए रायपुर आए थे। उनका शव सीबीडी रेलवे स्टेशन के पास पाया गया। अभनपुर पुलिस मामले की जांच कर रही है और यह स्पष्ट नहीं है कि यह हादसा है या हत्या।

पुलिस के मुताबिक, जय राम मांझी कल (4 फरवरी) को रायपुर रेलवे स्टेशन से अभनपुर के लिए ट्रेन में सवार हुए थे। मृतक के जेब में उनका टिकट मिला है। परिवार के सदस्यों ने बताया कि वह बालांगीर से परीक्षा देने के लिए ट्रेन से रायपुर आए थे। प्रारंभिक दृष्टि से यह अनुमान लगाया जा रहा है कि युवक जल्दबाजी में ट्रेन से उतरते समय गिर गया होगा, लेकिन पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है।
अभनपुर पुलिस ने कहा कि पूरे इलाके की निगरानी की जा रही है और रेलवे ट्रैक किनारे मिलने वाली अन्य सुरागों को भी खंगाला जा रहा है। जांच पूरी होने के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट पता चल पाएगा।







