Breaking
- Chhattisgarh Paddy Procurement News: खरीफ सीजन की तैयारियों की खाद्य मंत्री न...
- Korba Education News: 1500 छात्राओं को मिली एजुकेशन किट, सरकारी कॉलेजों में व...
- Raipur Journalism University News: राज्यपाल डेका ने कन्या छात्रावास और मेधा A...
- Chhattisgarh High Court News: न्यायमूर्ति कृष्न राम महापात्र ने संभाली मुख्य ...
- Chhattisgarh Governance News: ग्राम पंचायतों में पारदर्शिता की डिजिटल पहल को ...
- Raipur Property Tax Action: 6 बकायादारों के व्यावसायिक परिसरों पर निगम की कार...
- Cultural News: लोकरंग पर्व में बिखरे छत्तीसगढ़ी संस्कृति के रंग, भरथरी और पंड...
- कबीर नगर में गूंजा तीजा-पोरा तिहार, मुख्यमंत्री साय ने सर्व समाज भवन के लिए 5...
- Timber Smuggling News: नदी के बहाव से ओडिशा भेज रहे थे सागौन के लट्ठे, संयुक्...
- Road Accident News: NH-130 पर ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत...
Raipur Coaching Inspection: राजधानी रायपुर के पाथ आईएएस एकेडमी में प्रशासन का औचक छापा, अग्नि सुरक्षा को लेकर संचालक को कड़े निर्देश

रायपुर: छत्तीसगढ़ शासन और मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के कड़े निर्देशों के बाद रायपुर जिला प्रशासन और नगर निगम की टीमें एक्शन मोड में आ गई हैं। रायपुर जिला कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह के मार्गनिर्देशन और नगर निगम आयुक्त श्री संबित मिश्रा के दिशा-निर्देश पर अग्निशमन विभाग (Fire Department) और निगम की संयुक्त टीमों द्वारा शहर के कोचिंग सेंटरों में अग्नि सुरक्षा (Fire Safety) एवं अन्य छात्र सुविधाओं का लगातार औचक निरीक्षण किया जा रहा है।

इसी अभियान के तहत आज नगर निगम के जोन 4 क्षेत्र में स्थित प्रसिद्ध कोचिंग संस्थान 'पाथ आईएएस एकेडमी' (Path IAS Academy) में प्रशासनिक अमले ने अचानक दबिश दी। संयुक्त टीम ने एकेडमी परिसर में पहुंचकर वहां मौजूद अग्निशमन यंत्रों, आपातकालीन निकास (Emergency Exit), वेंटिलेशन और छात्रों की सुरक्षा से जुड़े अन्य आवश्यक इंतजामों का बारीकी से औचक निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान सुरक्षा मानकों में पाई गई कमियों को लेकर टीम ने कड़ी नाराजगी जताई और संबंधित संचालक को नियमों का शत-प्रतिशत पालन करने के कड़े निर्देश मौके पर ही दिए। अधिकारियों ने साफ चेतावनी दी है कि छात्रों की सुरक्षा से किसी भी प्रकार का समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और यदि तय समय-सीमा के भीतर कमियों को दूर नहीं किया गया, तो कोचिंग संस्थान को सील करने जैसी सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।







